
Kumar sangakara
कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट टीम ( Sri Lanka Cricket Team ) के पूर्व कप्तान और दुनिया के बेहतरीन विकेटकीपरों में से एक कुमार संगकारा ( Kumar Sangakkara ) अगले महीने पाकिस्तान में टी20 क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। दरअसल, इंग्लैंड की प्रतिष्ठित क्रिकेट क्लब मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब ( Marylebone Cricket Club ) (एमसीसी) अगले महीने पाकिस्तान का दौरा करेगी, जहां टीम टी20 मैच की सीरीज खेलेगी।
संगकारा होंगे टीम के कप्तान
एमसीसी ने इस बात की पुष्टी की है कि क्लब अगले महीने पाकिस्तान का दौरा करेगी और वहां टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। एमसीसी के अध्यक्ष कुमार संगकारा इस दौरे पर टीम की कप्तानी करेंगे।
आतंकी हमले के बाद पहली बार पाकिस्तान जाएंगे संगकारा
आपको बता दें कि कुमार संगकारा साल 2009 के बाद पहली बार क्रिकेट खेलने पाकिस्तान जाएंगे। बता दें कि 2009 में श्रीलंकाई टीम पर पाकिस्तान में आतंकी हमला हुआ था और कुमार संगकारा उस वक्त टीम का हिस्सा थे। इसके बाद से श्रीलंका ने पाकिस्तान में ना तो कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और ना ही कोई खिलाड़ी पाकिस्तान कोई लीग खेलने गया।
ये होगा टी20 मैचों का शेड्यूल
एमसीसी की टीम पाकिस्तान के दौरे पर दो टी20 मुकाबले खेलेगी साथ ही पाकिस्तान की घरेलू टीम के साथ भी टी20 मुकाबला खेलेगी। सीरीज के दौरान एमसीसी क्लब का सामना पीएसएल की दो टीमें लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान के साथ होगा। एमसीसी की टीम में अनुभवी ऑलराउंडर रवि बोपारा को शामिल किया गया है। वहीं वारविकशायर के तीन खिलाड़ी को टीम में जगह दी गई है।
Updated on:
31 Jan 2020, 7:59 AM IST
Published on:
31 Jan 2020, 7:55 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.