16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश के बाद अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में भी ‘तख्तापलट’, नजमुल हसन को हटा यह शख्स बना अध्यक्ष

बांग्लादेश में राजनीतिक ‘तख्तापलट’ के बाद क्रिकेट में भी बड़ी उथलपुथल देखने को मिल रही है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बुधवार को पूर्व मुख्य चयनकर्ता फारूक अहमद को बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। ढाका में आज हुई बीसीबी की बैठक में नजमुल हसन के पद से इस्तीफा देने के बाद फारूक अहमद […]

less than 1 minute read
Google source verification

बांग्लादेश में राजनीतिक 'तख्तापलट' के बाद क्रिकेट में भी बड़ी उथलपुथल देखने को मिल रही है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बुधवार को पूर्व मुख्य चयनकर्ता फारूक अहमद को बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। ढाका में आज हुई बीसीबी की बैठक में नजमुल हसन के पद से इस्तीफा देने के बाद फारूक अहमद को बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

हसन का कार्यकाल अगले वर्ष अक्टूबर में समाप्त होने वाला था, लेकिन देश में हाल ही में हुए राजनीतिक बदलावों के कारण उन्होंने समय से पहले ही पद छोड़ने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि बंगलादेश में राजनीतिक अस्थिरता के कारण बीसीबी को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी छोड़नी पड़ी है। अब महिला टी20 वर्ल्ड कप संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होगा। इस समय बांग्लादेश की पुरुष क्रिकेट टीम पाकिस्तान दौरे पर है।

नजमुल राजनीतिक संकट और हंगामा शुरू होने के बाद से ही लंदन में छिपे हुए हैं।