16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत से हार के लिए सलमान आगा जिम्मेदार, वकार यूनिस ने कप्तान को लताड़ते हुए बताया कहां किया ब्लंडर

Salman Agha tactical blunder: पूर्व क्रिकेटर वकार यूनिस ने कोलंबो में पाकिस्‍तान की हार के लिए कप्तान सलमान आगा को ज़िम्मेदार ठहराया है। उन्‍होंने कहा कि उस्‍मान तारिक का शुरुआत में इस्‍तेमाल नहीं कर आगा ने सबसे बड़ा ब्‍लंडर किया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 16, 2026

Salman Agha tactical blunder

पाकिस्‍तान टीम के कप्तान सलमान आगा। (फोटो सोर्स: IANS)

Salman Agha tactical blunder: पाकिस्तान के पूर्व दिग्‍गज क्रिकेटर वकार यूनिस ने कोलंबो में भारत के खिलाफ पाकिस्‍तान की हार के लिए कप्तान सलमान अली आगा को जिम्‍मेदार ठहराया है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन की जबरदस्त जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज में अपनी जगह पक्की कर ली है। यूनिस ने दावा किया कि पाकिस्तान ने अपने स्पिनरों का उतना अच्छा इस्तेमाल नहीं किया, जितना भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने किया। उन्‍होंने कहा कि टीम पहली पारी में ही मैच हार गई थी।

भारत से क्यों हारा पाकिस्तान?

वकार यूनिस ने जियोहॉटस्‍टार पर बात करते हुए कहा कि जब भारत ने 175 रनों का टारगेट सेट किया था, मैच तभी पाकिस्तान की पहुंच से बाहर बाहर हो गया था। उन्होंने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को मैदान पर स्मार्ट होने और मैच की सिचुएशन और कंडीशन के हिसाब से अपने बॉलर्स को रोटेट करने का क्रेडिट दिया। यूनिस ने कहा कि पाकिस्तान के स्पिनर्स उतनी स्पिन नहीं ले पाए, जितनी भारतीयों ने ली।

'सूर्या ने बॉलिंग में स्मार्ट बदलाव किए'

यूनिस ने कहा कि बॉल घूम रही थी और सूर्या ने बॉलिंग में स्मार्ट बदलाव किए। उन्होंने नई बॉल हार्दिक पंड्या को दी। जसप्रीत बुमराह हमेशा की तरह शानदार थे, स्टंप्स पर अटैक करते हुए बॉल को स्विंग और सीम करते हुए दिखे। उसके बाद पाकिस्तान के लिए यह बहुत मुश्किल हो गया। जब आप देखते हैं कि पाकिस्तानी बॉलर्स को कितनी स्पिन मिली तो मुझे नहीं लगता कि उन्होंने उसका उतना अच्छा इस्तेमाल किया, जितना भारत ने किया।

'शुरुआत में तारिक को न उतारने की टैक्टिकल गलती की'

पाकिस्तान ने पारी की शुरुआत में अपने ट्रंप कार्ड उस्मान तारिक को न उतारने की टैक्टिकल गलती भी की। स्पिनर ने आखिरकार अपने चार ओवर में 1/24 के फिगर के साथ मैच खत्म किया और भारतीय बल्‍लेबाजों ने उन्हें बेअसर कर दिया। यूनिस ने कहा कि सलमान आगा ने उस्मान तारिक को जल्दी न उतारकर ऐसा होने दिया।

'…तो शायद चीजें अलग होतीं'

उन्‍होंने कहा कि तारिक शानदार थे, उन्होंने एक विकेट लिया और सिर्फ 24 रन दिए। हम हफ्तों से उनके बारे में बात कर रहे थे। लेकिन, उन्हें बहुत देर तक रोके रखा गया। जब तक उन्हें बॉल मिली, ईशान किशन पहले ही नुकसान कर चुके थे। यहीं पर मैच हार गए। हम हमेशा से जानते थे कि पाकिस्तान की बैटिंग अच्छी नहीं है। लेकिन, अगर इंडिया ने 175 के बजाय 140 या 150 रन बनाए होते तो शायद चीजें अलग होतीं।