क्रिकेट

‘इस उम्र में मतलब? मैं अभी भी यंग हूं…’ डोमिनिका टेस्ट से पहले अजिंक्य रहाणे ने पत्रकार को दिया जोरदार जवाब

IND vs WI: डबल्यूटीसी फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोरदार बल्लेबाजी कर टीम में करीब 18 महीने के बाद वापसी करने वाले रहाणे से उनकी उम्र को लेकर सवाल पूछा गया। जो शायद रहाणे को पसंद नहीं आया। रहाणे से जब पूछा गया कि उन्होंने इस उम्र में कमबैक किया तो इस पर उन्होंने जबरदस्त जवाब दिया। अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वो अभी भी युवा हैं।

2 min read

Ajinkya Rahane India Vs West Test Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुक़ाबला 12 जुलाई से खेला जाएगा। डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेले जाने वाले इस मैच से दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 साइकिल की शुरुआत करेंगी। इस मैच से पहले टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के कुछ सवालों के जवाब दिये।

डबल्यूटीसी फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोरदार बल्लेबाजी कर टीम में करीब 18 महीने के बाद वापसी करने वाले रहाणे से उनकी उम्र को लेकर सवाल पूछा गया। जो शायद रहाणे को पसंद नहीं आया। रहाणे से जब पूछा गया कि उन्होंने इस उम्र में कमबैक किया तो इस पर उन्होंने जबरदस्त जवाब दिया। अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वो अभी भी युवा हैं।

भारतीय टीम के उपकप्तान नें कहा, ' इस उम्र में मतलब? मैं अभी भी यंग हूं यार और मेरे अंदर अभी भी काफी क्रिकेट बची हुई है। निश्चित तौर पर मेरा आईपीएल सीजन काफी अच्छा रहा और डोमेस्टिक में भी मेरा परफॉर्मेंस शानदार रहा था। बैटिंग के लिहाज से मैं काफी कॉन्फिडेंट फील कर रहा हूं। मैंने पिछले एक-डेढ़ साल में अपने फिटनेस पर काफी मेहनत की है। मैं इस वक्त अपनी क्रिकेट और बल्लेबाजी का पूरा लुत्फ उठा रहा हूं। मैं अभी ज्यादा दूर के बारे में नहीं सोचना चाहता हूं। इस वक्त हर एक मुकाबला ना केवल मेरे बल्कि टीम के लिए भी काफी अहम है। मेरा फोकस केवल इस पर है।'

उनसे चेतेश्वर पुजारा को लेकर भी सवाल पूछा गया। पत्रकार ने पूछा, 'पुजारा को टेस्ट स्क्वॉड से ड्रॉप किया गया है, वहीं ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जयसवाल को टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया है। माना जा रहा है यशस्वी को पुजारा की जगह नंबर-3 पर खेलने का मौका मिलेगा।' इसपर रहाणे ने कहा, ' जो भी पुजारा की जगह खेलेगा, उसके लिए यह बड़ा मौका होगा। मुझे नहीं पता कि कौन लेगा यह जगह, सभी खिलाड़ियों को अनुभव है, मुझे पूरा भरोसा है, जो कोई भी खेलेगा, उसके लिए यह शानदार मौका होगा।'

रहाणे से उनकी उप कप्तानी को लेकर भी सवाल्म पूछे गए। इसपर उन्होंने कहा, 'मैं इस रोल का आदी हो चुका हूं। मैं 4-5 सालों तक उप कप्तान रहा लेकिन टीम में वापसी करके और उप-कप्तान बनकर काफी खुश हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'हम वेस्टइंडीज को बिल्कुल भी हल्के में नहीं ले रहे हैं। हमें नहीं पता कि बाहर किस तरह की बातें हो रही हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अपने होम ग्राउंड पर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है, हमारा फोकस होगा कि हम अपनी स्ट्रेंथ को बैक करें और अच्छा क्रिकेट खेलें।'

Published on:
11 Jul 2023 11:58 am
Also Read
View All

अगली खबर