22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023: अजिंक्य रहाणे ने जड़ा IPL 2023 का सबसे तेज अर्धशतक, तोड़े कई रिकॉर्ड

IPL 2023: रहाणे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र 19 गेंद पर अर्धशतक लगाया। रहाणे 27 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ वह मौजूदा सीजन में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं। रहाणे चेन्नई के लिए संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं
2 min read
Google source verification
ajinkya.png

Ajinkya Rahane fastest fifty Chennai Super Kings IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 12वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और चार बार की चैम्पियन चन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक लगाया।

रहाणे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र 19 गेंद पर अर्धशतक लगाया। रहाणे 27 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में रहाणे ने सात चौके और तीन सिक्स लगाए। इसी के साथ वह मौजूदा सीजन में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं। उनके अलावा इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के शार्दुल ठाकुर और राजस्थान रॉयल्स (RR) के जोस बटलर 16वें सीजन में 20-20 गेंदों में अर्धशतक जमा चुके हैं। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के काइल मेयर्स ने 21 गेदों में फिफ्टी ठोकी है।

इसके अलावा रहाणे चेन्नई के लिए संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अलावा मोईन चेन्नई की ओर से 19 गेंदों में फिफ्टी जड़ चुके हैं। उन्होंने यह कमाल पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध किया था। वहीं, CSK के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना के नाम दर्ज है। रैना ने 2014 में पंजाब किंग्स के सामने 16 गेंदों में पचासा बना डाला था।

वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले रहाणे तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत ने 2019 में मुंबई के खिलाफ 18 जबकि KKR के पैट कमिंस ने 2022 में 14 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। कमिंस आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में केएल राहुल के साथ टॉप पर हैं।

बता दें इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। रहाणे के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 36 गेंद पर 40 और शिवम दुबे ने 26 गेंद पर 28 रन बनाए। मुंबई के लिए पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ और कुमार कार्तिकेय ने एक -एक विकेट झटके।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग