12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी-अफरीदी नहीं बल्कि इस अनजान खिलाड़ी ने मारा क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा सिक्स

क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा सिक्स मारने का रिकॉर्ड अल्बर्ट ट्रॉट ( Alber trott ) के नाम है। एमएस धोनी पांचवे नंबर पर हैं।

2 min read
Google source verification
Afridi And Dhoni

नई दिल्ली। क्रिकेट के इतिहास में समय-समय पर कई खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जो अपने खेल के अंदाज से अभी तक याद किए जाते हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने कारनामा तो बड़ा किया है, लेकिन कुछ ही लोग उनके नाम को जानते हैं। ऐसे ही एक खिलाड़ी का नाम है अल्बर्ट ट्रॉट। जी हां, जब बात आती है क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबा 'छक्का' मारने की तो अल्बर्ट ट्रॉट का नाम सबसे पहले आता है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम बताया जाता है, लेकिन असल में सबसे लंबा सिक्स मारने का रिकॉर्ड अल्बर्ट ट्रॉट के ही नाम है।

अल्बर्ट ने मारा है 164 मीटर का सिक्स

अल्बर्ट ट्रॉट 19वीं सदी के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। वो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों के लिए क्रिकेट खेले हैं। इतिहास का सबसे लंबा 'छक्का' अल्बर्ट के नाम हैं। वो 164 मीटर का सिक्स मारने का कारनामा कर चुके हैं। 19वीं सदी में अल्बर्ट ट्रॉट के नाम से गेंदबाज खौफ खाते थे। इतना ही नहीं वो गेंदबाजी में भी बल्लेबाजों के लिए खौफ साबित हुए हैं। बताया जाता है कि इस खिलाड़ी ने 1910 में 41 साल की उम्र में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

अफरीदी लिस्ट में हैं दूसरे नंबर पर

क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबा सिक्स मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज शाहीद अफरीदी का नाम आता है। ये वो नाम है, जिसके बारे में हर क्रिकेट फैन जानता है। शाहीद अफरीदी 158 मीटर का सिक्स मार चुके हैं और उन्होंने ये कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर किया था।

लिस्ट में दो भारतीयों का भी नाम है शामिल

सबसे लंबा 'छक्का' मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दो भारतीय भी शामिल हैं, जिसमें युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है। युवराज सिंह 119 मीटर का सिक्स मार चुके हैं। युवी के नाम तो टी20 में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड शामिल है। वहीं एमएस धोनी 112 मीटर का सिक्स मार चुके हैं।


बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग