क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में ( Cricket World Cup 2019) न्यूजीलैंड की हार में विलेन रहे बेन स्टोक्स को न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है।
नई दिल्ली। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ( Cricket World Cup 2019 ) में इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे बेन स्टोक्स ( Ben Stokes ) को न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड ( New zealander of the year award ) के लिए नॉमिनेट किया गया है। न्यूजीलैंड एक ऐसे खिलाड़ी को ये अवॉर्ड देने जा रहा है, जिसने विश्व कप के फाइनल में 84 रन की पारी खेलकर पहले तो मैच को टाई कर दिया। बाद में सुपर ओवर में भी बेन स्टोक्स का योगदान काफी अहम रहा।
केन विलियमसन को भी इस अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया
न्यूजीलैंड के सबसे बड़े अवॉर्ड के लिए बेन स्टोक्स, केन विलियमसन ( Kane Williamson ), न्यूजटॉक जेडबी होस्ट साइमन बार्नेट, पूर्व लीग स्टार मनु वेतुवेई और क्राइस्टचर्च मस्जिद पर हुए हमलों के बाद हीरो बनकर उभरे अब्दुल अजीज को इस अवार्ड के लिए नॉमीनेट किया गया है।
गेरार्ड स्टोक्स ने न्यूजीलैंड की हार के बाद दुख जताया
बेन स्टोक्स का जन्म न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुआ था। उनके पिता गेरार्ड स्टोक्स ( Gerard Stokes ) पहले न्यूजीलैंड की रग्बी टीम से खेलते थे। बाद में वह काम के सिलसिले में इंग्लैंड में जाकर बस गए। लेकिन जब उनका इंग्लैंड में मन नहीं लगा, तो वो पत्नी सहित दोबारा न्यूजीलैंड लौट आये। विश्व कप के बाद ऐसी खबरें भी आईं कि न्यूजीलैंड की हार में अहम भूमिका निभाने के लिए न्यूजीलैंड के लोग बेन स्टोक्स के पिता को गालियां दे रहे हैं। गेरार्ड स्टोक्स ने न्यूजीलैंड की हार के बाद दुख जताते हुए कहा कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को संयुक्त विजेता घोषित किया जाना चाहिए था।
बेन स्टोक्स को मिल सकती है सर की उपाधि
इंग्लैंड को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बोरिस जॉनसन और जेरेमी हंट ने बेट स्टोक्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि विश्व कप के हीरो बेन स्टोक्स को इंग्लैंड का सबसे बड़ा सम्मान नाइटहुड (सर की उपाधि) ( knighthood award 2019 ) मिलनी चाहिए।