15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले फिर से बने ICC के चेयरमैन, तीन वर्ष का होगा कार्यकाल

ICC के चेयरमैन बने पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले। तीन वर्षों के लिए कुंबले को ICC चेयरमैन नियुक्त किया गया। इससे पहले अनिल कुंबले 2013 में बने थे ICC के चेयरमैन।

less than 1 minute read
Google source verification
 पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले

अनिल कुंबले फिर से बने ICC के चेयरमैन, तीन वर्ष का होगा कार्यकाल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन बॉलर रह चुके अनिल कुंबले एक बार फिर से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। कुंबले तीन वर्षों के लिए आईसीसी के चेयरमैन नियुक्त हुए हैं। बता दें कि यूएई के दुबई में 6 दिनों तक चलने वाली आईसीसी की बैठक के आखिरी दिन यह फैसला लिया गया। इस बैठक में कई अन्य फैसले भी लिए गए। आपको बता दें कि इससे पहले भी कुंबले आईसीसी के चेयरमैन रह चुके हैं। अनिल कुंबले को 2012 में आईसीसी क्रिकेट परिषद का सदस्य बनाया गया था और वर्ष2013 में उन्हें समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके अलावे अनिल कुंबले भारतीय क्रिकेट टीम के कोच भी रह चुके हैं।

यूएई और स्कॉटलैंड को मिला हॉस्ट करने का मौका

बता दें कि आईसीसी की बैठक में एक बड़ा फैसला लेते हुए यूएई और स्कॉटलैंड को टी-20वर्ल्ड कप में हॉस्ट करने का मौका दिया है। इस फैसले के मुताबिक स्कॉटलैंड आगामी टी-20 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मैच के लिए हॉस्ट करेगा जबकि यूएई पुरुष क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मैच का हॉस्ट करेगा। बता दें कि स्कॉटलैंड महिला क्रिकेट को 31 अगस्त से 7 सिंतबर 2019 और यूएई पुरुष क्रिकेट को 11 अक्टूबर से 3 नवंबर 2019 तक हॉस्ट करेगा। गौरतलब है कि यूएई के दुबई में बीते 6 दिनों से आईसीसी की बैठक चल रही थी। शनिवार को इसका समापन हुआ। बैठक के अंतिम दिन कई अहम फैसले लिए गए। आईसीसी की चीफ एग्जिक्यूटिव कमिटी ने कहा कि हाल के दिनों में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं और आगे और भी कई ऐसे फैसले लिए जाएंगे

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग