7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विरुष्का ने रिसेप्शन के लिए मेहमानों को भेजे इन्विटेशन कार्ड, साथ ही दिया ये यादगार गिफ्ट

अनुष्का शर्मा कार्ड के साथ एक ऐसी चीज़ भी देना चाहती थीं जिसे उनके मेहमान याद के तौर हमेशा के लिए अपने पास रखें
2 min read
Google source verification

image

Priya Singh

Dec 16, 2017

virat anushka

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनु्ष्का शर्मा ने 11 दिसंबर इटली में शादी के बंधन में बंध गए। गुप-चुप तरीके से की गई इस शादी में यूं तो सिर्फ विराट और अनुष्का के फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे। लेकिन दिल्ली और मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी के बाकी के लोगों भी शामिल हो पाएंगे। दोनों ही सेलेब्रिटीज़ के फैंस को उनकी शादी के बाद अब रिसेप्शन पार्टी का इंतज़ार है। दोनों के फैंस उन्हें एक बार फिर नए जोड़े में देखने को बेताब हो रहे हैं।

बता दें कि विराट और अनुष्का की पहली रिसेप्शन पार्टी 21 दिसंबर को दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिक होटल में होगी। तो वहीं दूसरी पार्टी मुंबई में 26 दिसंबर को होगी। मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी के लिए खुद अनुष्का शर्मा ने अपने मेहमानों के लिए स्पेशल इन्विटेशन कार्ड छपवाए हैं। खास बात ये है कि मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी के इन्विटेशन कार्ड सैंडी खुराना से डिजाइन कराया गया है। सैंडी खुराना एक जाने माने डिज़ाइनर हैं।

द एंटरटेनमेंट डिजाइन नाम की कंपनी के चेयरमैन खुद सैंडी खुराना ही हैं। अनुष्का ने अपने मेहमानों के लिए कार्ड के अलावा एक खास तरह का एस्टर प्लांट भिजवाया है। कपिल के साथ कंपनी चलाने वाले सैंडी के भाई कपिल खुराना ने इस खास कार्ड की कुछ स्पेशल चीज़ों के बारे में बताया। कपिल ने कहा कि कार्ड के साथ एस्टर प्लांट का आइडिया खुद अनुष्का शर्मा का ही था। कपिल ने बताया कि अनुष्का शर्मा कार्ड के साथ एक ऐसी चीज़ भी देना चाहती थीं जिसे उनके मेहमान याद के तौर हमेशा के लिए अपने पास रखें और देखभाल भी कर सकें।

बता दें कि इटली में शादी के बाद अनुष्का की पूरी फैमिली वापस हिंदुस्तान आ चुकी है। जबकि विराट और अनुष्का वहीं से हनीमून एन्जॉय करने के लिए चले गए। विराट और अनुष्का अभी बर्फीली वादियों में अपना हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग