7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: विराट के साथ हनीमून पर गईं अनुष्का शर्मा का बाथरूम वीडियो वायरल, देखें वीडियो

इतना ही नहीं शादी के बाद अनुष्का की इस बाथरूम वीडियो को काफी तेज़ी से शेयर भी किया जा रहा है।
2 min read
Google source verification

image

Priya Singh

Dec 16, 2017

virat anushka

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बीते 11 दिसंबर को सात समंदर पार इटली में शादी रचा ली। दोनों करीब 4 साल से रिलेशनशिप में थे। विराट और अनुष्का की ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में केवल उनके घर के लोग ही शामिल हुए थे। इसके अलावा बाहर का कोई भी गेस्ट नहीं दिखा। शादी के बाद जहां अनुष्का की फैमिली वापस स्वदेश लौट आई है तो वहीं विराट अपनी वाइफ अनुष्का को लेकर हनीमून पर चले गए।

हाल ही में अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के साथ अपने हनीमून की फोटो शेयर की थी। अनुष्का ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था- In heaven, literally. लेकिन सबसे खास बात ये है कि अनुष्का और विराट की इस फोटो पर को अब तक 28,25,897 लाइक्स आ चुके हैं। लेकिन इन सभी बातों से दूर सोशल मीडिया पर शादी के बाद अनुष्का की बाथरूम वीडियो पहली बार सामने आई है। देखते ही देखते ये वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रही है।

दरअसल ये वीडियो खुद अनुष्का शर्मा ने ही अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट की थी। इस वीडियो को सिर्फ अनुष्का के अकाउंट पर ही 22 लाख लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं शादी के बाद अनुष्का की इस बाथरूप वीडियो को काफी तेज़ी से शेयर भी किया जा रहा है। और तो और इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी आ रहे हैं। बता दें कि अनुष्का द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो एक एड कंपनी का है। जिसकी ब्रांड एंबेसडर खुद अनुष्का शर्मा ही हैं। ये एड Kajaria Kerovit का है।

वीडियो में अनुष्का शर्मा कंपनी के बाथरूम प्रोडक्ट्स को देखकर फूले नहीं समा पा रही हैं। और अजीब-अजीब सी हरकत कर रही हैं। बताते चलें कि अभी ये न्यूली मैरिड कपल हनीमून एन्जॉय कर रहा है। इंडिया वापस आने के बाद दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन पार्टी होनी है।