क्रिकेट

Arjun Tendulkar Engagement: अर्जुन तेंदुलकर ने गुपचुप तरीके से सानिया चंडोक संग की सगाई, जानें अरेंज या लव मैरिज?

Arjun Tendulkar Engagement: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने गुपचुप तरीके से मुंबई के प्रमुख कारोबारी रवि घई की पोती सानिया चंडोक संग सगाई कर ली है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि इनकी शादी अरेंज होगी या फिर लव?

2 min read
Aug 14, 2025
क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर मंगेतर सानिया चंडोक और बहन सारा के साथ। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/INDCricketGuide)

Arjun Tendulkar Engagement: भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की गुपचुप तरीके से सगाई खबरें सुर्खियों में हैं। अर्जुन ने मुंबई के प्रमुख कारोबारी रवि घई की पोती सानिया चंडोक संग सगाई की है। बताया जा रहा है कि इस सगाई समारोह में दोनों के परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। सानिया का परिवार परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल बिजनेस के साथ ही ब्रुकलिन क्रीमरी आइसक्रीम कंपनी भी चलाता है। इससे पहले अर्जुन और सानिया कई बार फोटो में साथ नजर आ चुके हैं, लेकिन किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लग सकी। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि इनकी शादी अरेंज होगी या फिर लव मैरिज होगी?

अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर

25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर की बात करें तो बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अर्जुन डोमेस्टिक क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अपने डो‍मेस्टिक करियर का आगाज मुंबई के साथ 2020/21 में किया था। जब उन्होंने हरियाणा के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया था। 2022/23 सीजन से वह गोवा के लिए खेल रहे हैं। जहां उन्हें प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए में डेब्यू का मौका मिला।

सानिया चंडोक का बिजनेस

सानिया चंडोक मुंबई के प्रमुख उद्योगपति घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके दादा रवि घई मुंबई की मशहूर हस्‍ती हैं। उनके परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल बिजनेस और आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी कंपनी का संचालन करता है। वहीं, सानिया चंडोक खुद मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में नामित बिजनेस पार्टनर और निदेशक हैं।

लव या अरेंज मैरिज?

अब बात करते हैं अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के रिश्‍ते की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सानिया और अर्जुन बचपन के दोस्‍त हैं। सोशल मीडिया पर कई फोटो में दोनों साथ नजर आ चुके हैं। इसी साल की शुरुआत में अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर सानिया चंडोक के साथ जयपुर की अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि हमेशा के लिए मेरी प्लस वन। साथ ही उन्होंने हार्ट की इमोजी भी डाली थी।

अर्जुन या सानिया के परिवार की की ओर से सगाई की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, उपरोक्‍त चीजों को देखा जाए तो यह पहली नजर में लव मैरिज नजर आ रही है।

Published on:
14 Aug 2025 08:26 am
Also Read
View All

अगली खबर