10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेरिल मिचेल से माफी मांगने से नहीं बनी बात! अर्शदीप के खिलाफ ICC ने लिया तगड़ा एक्शन

ICC T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) को गेंद मारी, जिसपर मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने उन्हें मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट की सजा सुनाई।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saksham Agrawal

Mar 10, 2026

Arshdeep Singh fined for throwing the ball at Daryl Mitchell

डेरिल मिचेल पर थ्रो करने के लिए आईसीसी का अर्शदीप पर जुर्माना (Image: IANS)

ICC T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने की खुशी अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के लिए एक बुरी खबर सामने आ गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आचार संहिता के उल्लंघन के चलते अर्शदीप सिंह पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के तहत अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर अनुचित या खतरनाक तरीके से गेंद फेंकने को लेवल-1 वॉइलेशन माना गया है।

जुर्माने के अलावा उनके डिसिप्लिन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है। यह 24 महीनों में उनका पहला उल्लंघन है। अर्शदीप ने एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट के प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया, जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

फाइनल के 11वें ओवर में हुई थी घटना

यह पूरा विवाद न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर में भड़का, जब अर्शदीप उस मैच में अपना दूसरा स्पेल डाल रहे थे। डेरिल मिचेल उस समय आक्रामक मूड में थे और उन्होंने इसी ओवर में अर्शदीप को लगातार दो छक्के जड़े थे। ओवर की पांचवी गेंद पर मिचेल ने एक यॉर्कर को सीधे गेंदबाज की तरफ खेला। फॉलो-थ्रू में गेंद हाथ में आते ही अर्शदीप ने उसे स्टंप्स की दिशा में फेंका, लेकिन गेंद सीधे मिचेल के शरीर पर जा लगी। मिचेल इस घटना से बेहद नाराज हुए और आक्रामक रूप से अर्शदीप की तरफ बढ़े। मैदानी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने अर्शदीप से बात कर उन्हें संयम बरतने की हिदायत दी। अर्शदीप का कहना था कि उन्होंने रन आउट का प्रयास किया था, लेकिन गेंद हवा में रिवर्स हो गई और मिचेल से जा टकराई। इस घटना पर अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ, एलेक्स व्हार्फ, थर्ड अंपायर अल्लाहउद्दीन पलेकर और फोर्थ अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक ने मिलकर आरोप तय किए।

सूर्यकुमार ने दिया खेल भावना का परिचय, तुरंत मांगी माफी

स्थिति को बिगड़ते देख भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव तुरंत पिच कि ओर दौड़ पड़े और मिचेल के पास पहुंचकर अपनी टीम की ओर से माफी मांगते हुए उन्हें शांत किया। ओवर खत्म होते ही ब्रेक के दौरान अर्शदीप खुद भी मिचेल के पास गए, हाथ मिलाया और गले मिलकर माफी मांगी। बाद में मैच के बाद अर्शदीप ने हर्षा भोगले को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने जश्न मनाने से पहले भी सीधे मिचेल के पास जाकर फिर एक बार माफी मांगी। माफी के बावजूद ICC ने नियमों के अनुसार कार्रवाई की। गौरतलब है कि भारत ने यह फाइनल 96 रन के बड़े अंतर से जीतकर तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।​​​​​​​​​​​​​​​​