चार करोड़ रूपए में किया था करार
आईपीएल में रिकी पोटिंग, लसिथ मलिंगा, गैरी कस्टर्न, टॉम मूडी, वीवीएस लक्ष्मण, शेन वॉर्न, जैक्स कालिस, विटोरी और स्टीफन फ्लेमिंग जैसे दिग्गज अलग अलग टीम के साथ कोच के रूप में जुड़े। इन सब कोचों में सबसे अनोखे थे हमारे नेहरा जी। अनोखे इस लिए के इन सब दिग्गजों के होते हुए आईपीएल के सबसे महंगे कोच आशीष नेहरा बने। नेहरा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के साथ 4 करोड़ रूपए में करार किया था। ये राशि टीम इंडिया के सपोर्टिंग कोचिंग स्टाफ से ज्यादा है। जी हां आप को जान कर हैरानी होगी के नेहरा जी की फीस भारतीय टीम के सपोर्टिंग कोचिंग स्टाफ से दो गुनी है। भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री को 7 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं वहीं सपोर्टिंग कोचिंग स्टाफ को 2-2 करोड़ रूपए सालाना मिलते हैं।