
ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज खिलाड़ी गेल को कराना चाहता था बैन, मिला मुंहतोड़ जवाब
नई दिल्ली। आईपीएल का 11वां संस्करण खत्म हो चुका है और हर साल की तरह इस साल भी चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन कर इस खिताब को तीसरी बार अपने नाम कर लिया है। भले ही चेन्नई ने ये खिताब जीत लिया हो लेकिन इस टूर्नामेंट के पहले हाफ में किंग्स इलेवन पंजाब ने शानदार प्रदर्शन किया था। पंजाब ने पहले छह मैच में पांच मैच जीते थे। पंजाब के इस शानदार प्रदर्शन की बड़ी वजह टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल थे। लेकिन आईपीएल खत्म होते ही गेल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं।
गेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
जी हां! वेस्टइंडीज का ये विस्फोटक बल्लेबाज एक बार फिर विवादों के चलते सुर्ख़ियों में है। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान गेल ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद वे लगातार मीडिया की नज़र में बने हुए हैं। दरअसल साल 2016 में बैश लीग के दौरान गेल ने 10 पत्रकार मेल मैकलौघलिन को एक विवादित इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू के चलते ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान इयान चैपल ने गेल पर क्रिकेट से आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। चैपल की इस प्रतिक्रिया के बारे में जब गेल से पुछा गया तो गेल ने कहा ये इयान चैपल कौन हैं मैं इन्हें नहीं जानता।” गेल का ये बयान ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के लिए अपमानजनक है। ऐसे में अब देखना होगा चैपल इस पर क्या बोलते हैं।
ऑक्शन को नहीं करता फॉलो
इतना ही नहीं गेल से जब पुछा गया के क्या उन्हें दर नहीं लगता के आने वाले आईपीएल में उन्हें कोई नहीं खरीदेगा तो उन्होंने बड़े ही कूल अंदाज़ में कहा कभी नहीं, ऐसा होता है। आपको बुरे वक्त के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। सच बताऊं तो मैं ऑक्शन को फॉलो नहीं कर रहा था। जब में सुबह उठा तो मुझे इसकी जानकारी मिली। गेल ने इस आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है ऐसे में पंजाब उन्हें अगले आईपीएल में भी अपने साथ बनाए रखना चाहेगा।
Published on:
30 May 2018, 9:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.