1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2018: लक्ष्मण ने पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को बताया ट्रंप कार्ड, बढ़ा सकते हैं भारत की मुश्किलें

एशिया कप के मद्देनजर भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने पाकिस्तान के दिग्गज ऑल राउंडर शोएब मलिक से भारतीय टीम को आगाह किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 13 Sep 2018, 2:59 PM IST

pak

Asia Cup 2018: लक्ष्मण ने पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को बताया ट्रंप कार्ड, बढ़ा सकते हैं भारत की मुश्किलें

नई दिल्ली। एशिया कप 2018 का आयोजन 15 अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात में होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांग कांग की टीमों के बीच एशिया का बादशाह बनने की रोचक जंग होनी है। इस टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए पाकिस्तान की टीम दूबई पहुंच चुकी है। जहां पाक के खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे है। भारतीय क्रिकेटर बुधवार को इंग्लैंड का दौरा समाप्त कर भारत लौट चुके है। एशिया कप के लिए भारत की टीम रोहित शर्मा की अगुआई में यूएई जाएगी। इस बीच भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भारतीय टीम को चेतावनी देते हुए पाकिस्तान के इस क्रिकेटर को ट्रंप कार्ड बनाया है।

शोएब मलिक को बताया खतरनाक-
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक एशिया कप में भारत के खिलाफ होने वाले मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लक्ष्मण ने कहा कि उन्होंने भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और वह अनुभवी भी हैं। स्पिन गेंदबाजी के लिए वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं क्योंकि मध्य ओवरों में भारत स्पिन के साथ आक्रमण करना चाहेगा। भारत के पास इस समय चहल और कुलदीप के रूप में दो अच्छे स्पिनर हैं जबकि पाकिस्तान फखर जमान और बाबर आजम पर निर्भर है।

मलिक के पास है कई खासियतें-
उन्होंने साथ ही कहा कि पाकिस्तान को टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मलिक को बल्ले से बड़ी भूमिका निभानी होगी। लक्ष्मण ने कहा कि शोएब मलिक एक ऐसा खिलाड़ी है, जो मुख्य भूमिका निभा सकता है क्योंकि उनमें स्ट्राइक को रोटेट करने और आसानी से सिंगल लेने की क्षमता है। बता दें कि मलिक लंबे समय से पाकिस्तान के लिए खेलते रहे है।

19 सितंबर को होगा मुकाबला-
इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत 19 सितंबर को होनी है। भारतीय टीम की कोशिश इस मुकाबले में पाकिस्तान को हराते हुए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मिली हार के बदले को चुकता करने की होगी। हालांकि पाकिस्तान की मौजूदा टीम पहले से काफी मजबूत दिख रही है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला कांटे का होगा।