
Asia Cup 2022 टी20 वर्ल्ड कप में दो महीने से भी कम का समय बचा है और भारतीय टीम के साथ कुछ भी सही नहीं हो रहा है। मंगलवार को श्रीलंका के साथ खेले गए एशिया कप के सुपर 4 मुक़ाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ भारत के फाइनल में जाने की उम्मीदें कम हो गई हैं। लेकिन भारत के फाइनल में जाने का अब भी एक चांस है। उसके लिए टीम को दूसरी टीमों पर निर्भर करना होगा। तो आइए आपको समझते है भारत के फाइनाल तक पहुंचने का पूरा गणित -
एशिया कप के सुपर-4 में अब तक 3 मैच खेले गए हैं। इसमें श्रीलंका ने दो और पाकिस्तान ने एक मैच जीता है। श्रीलंका 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। वहीं दूसरे नबर पर 2 अंकों के साथ पाकिस्तान है। भारत और अफगानिस्तान तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। इन टीमों के नेट रन रेट की बात की जाए तो। श्रीलंका का नेट रन रेट सबसे अच्छा है। श्रीलंका का +0.351, पाकिस्तान का +0.126, भारत का -0.125 और अफगानिस्तान का -0.589 है।
सुपर 4 का चौथा मुक़ाबला आज पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मैच में अगर अफगानिस्तान पाकिस्तान को बड़े अंतर से हरा दे। उसके बाद 5वे मुक़ाबले में भारत अफगानिस्तान को हरा दे। तो भारत और पाकिस्तान दोनों के 2-2 अंक हो जाएंगे। वहीं अगर आखिरी मुक़ाबले में श्रीलंका पाकिस्तान को हरा देती है तो नेट रनरेट के हिसाब से भारत फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा। सरल शब्दों में कहा जाये तो यहां से भारत को अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा और पाकिस्तान को बचे दोनों मैच हारने होंगे।
-अफगानिस्तान अपने मैच में पाकिस्तान को हरा दे
-भारत अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को हरा दे
-श्रीलंका भी पाकिस्तान को हरा दे
लेकिन अगर 7 सितंबर को पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा देता है तो भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा और फिर उसका आखिरी मैच सिर्फ एक औपचारिकता रह जाएगा।
Updated on:
07 Sept 2022 09:24 am
Published on:
07 Sept 2022 09:21 am

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
