1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोहित शर्मा के 3 गलत फैसले जिनकी वजह से एशिया कप 2022 में टीम इंडिया की डूबी नैय्या

एशिया कप 2022 से भारतीय टीम बाहर हो गई है। सुपर-4 स्टेज में भारत को पाकिस्तान और श्रीलंका ने हरा दिया। टीम इंडिया का हार में रोहित शर्मा के कुछ गलत फैसले भी शामिल रहे। इन फैसलों की वजह से ही टीम को नुकसान हुआ।

2 min read
Google source verification
asia cup 2022

asia cup 2022

एशिया कप 2022 की शुरूआत भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में की। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान और हांगकांग को जबरदस्त तरीके से हराया। सुपर-3 में पाकिस्तान और श्रीलंका से हार का सामना भारत को करना पड़ा। भारतीय टीम एशिया कप से अब बाहर हो गई है। वैसे तो टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन की कई वजहें सामने आ रही है लेकिन इस बार रोहित शर्मा से भी कप्तानी में थोड़ा बहुत गलती हुई है। रोहित शर्मा के कुछ फैसले मैदान में गलत नजर आए। रोहित के कुछ फैसले ऐसे रहे जिनकी वजह से टीम इंडिया को नुकसान हुआ और टीम बाहर हो गई। अगले महीने टी-20 वर्ल्ड कप आयोजन होगा। अब वहां पर भी खतरा बढ़ गया है। अगर टीम की ऐसी ही हालत रही तो फिर टी-20 वर्ल्ड कप जीतना बहुत मुश्किल हो जाएगा। आइए आपको रोहित शर्मा की तीन गलतियों के बारे में बताते हैं।

1) टीम सलेक्शन

अगर प्लेइंग इलेवन टीम इंडिया की सही होती तो शायद पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में टीम को जीत मिल जाती। रोहित शर्मा दोनों मैचों में पांच गेंदबाजों के साथ उतरे। उसमें भी पांचवें गेंदबाज हार्दिक पांड्या था। दीपक हुडा को खिलाया गया लेकिन उनसे गेंदबाजी नहीं कराई गई। श्रीलंका के खिलाफ स्पिनर्स ने गेम पलटा लेकिन इसके बाद भी रोहित ने हुडा को गेंदबाजी नहीं कराई।

दिनेश कार्तिक इस समय अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। सुपर-4 के दोनों मुकाबलों में उन्हें बाहर बिठाया गया। उनकी जगह पंत खेल रहे थे और वो बुरी तरह फ्लॉप रहे। पंत पर भरोसा करना टीम इंडिया को भारी पड़ा। दिनेश कार्तिक टीम में होते तो फिर कहानी कुछ और हो सकती थी।



2) गेंदबाजो को अच्छे से रोटेट नहीं करना


रोहित शर्मा से हमेशा कहा जाता है कि वो गेंदबाजों को अच्छा इस्तेमाल करते हैं लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिला। श्रीलंका के खिलाफ अर्शदीप सिंह को स्विंग प्राप्त हो रही थी। रोहित ने एक ओवर उन्हें दिया और फिर हटा दिया। पाकिस्तान के खिलाफ 19वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार की जमकर पिटाई हुई थी। श्रीलंका के खिलाफ भी 19वां ओवर रोहित ने भुवनेश्वर को दे दिया। अर्शदीप ने दोनों मैचों में 20वां ओवर सही कराया। अगर उन्हें 19वां ओवर दिया जाता तो फिर कहानी कुछ और होती।

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी



3) बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल


दीपक हुडा को पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ खिलाया गया था। हुडा ने अभी तक ऊपरी क्रम में अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन मैनेजमेंट ने दोनों मैचों में उन्हें नीचे भेजा। अगर उन्हें पंत और हार्दिक से पहले भेजते तो शायद और भी ज्यादा रन बनते। पाकिस्तान के खिलाफ हुडा लय में लग रहे थे लेकिन उन्हेें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। केएल राहुल फॉर्म में नहीं है, ऐसे में उन्हें बाहर बिठाकर हुडा से ओपनिंग कराई जा सकती थी। दिनेश कार्तिक को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिल जाती।

यह भी पढ़ें- ICC T20 रैंकिंग मे मोहम्मद रिजवान नंबर वन बल्लेबाज बने, बाबर आजम और सूर्यकुमार यादव को किया पीछे

Story Loader