
Asia Cup 2022
एशिया कप 2022 में भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 का मुकाबला खेला जा रहा है। ये मैच टीम इंडिया को जीतना जरूरी है। अगर भारतीय टीम ये मैच हार गई तो एशिया कप के फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी। खैर टीम इंडिया ने पहले बल्ल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। टीम इंडिया के कप्तान 41 गेंदों में 72 रनों की जबरदस्त पारी खेली। रोहित ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 4 सिक्स लगाए। बहुत ही शानदार पारी रोहित शर्मा के बल्ले से इस बार निकली है। खैर रोहित ने अपनी इस पारी से कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। टी-20 में अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए रोहित शर्मा ने दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।
रोहित शर्मा ने बनाए रिकॉर्ड
रोहित ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिक्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित पहले बैटिंग करने वाले मैचों के लिहाज से सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं। रोहित ने अब तक 102 सिक्स लगा चुके हैं, जबकि गुप्टिल 101 सिक्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर कॉलिन मुनरो हैं।
इसके अलावा एशिया कप इतिहास में पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेट शाहिद आफरीदी को भी पीछे छोड़ दिया है।रोहित अब एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बैट्समैन बन गए हैं। रोहित एशिया कप में कुल 27 सिक्स लगा चुके हैं, जबकि आफरीदी ने 26 सिक्स लगाए हैं। इस मामले में तीसरे नंबर पर पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी सनथ जयसूर्या हैं। उनके नाम कुल 23 सिक्स हैं।
यह भी पढ़ें- आवेश खान एशिया कप 2022 से हुए बाहर, दीपक चाहर को टीम में किया गया शामिल
टी-20 करियर शानदार
रोहित शर्मा अब भारत की तरफ से एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इसके अलावा वो एशिया कप में हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित का टी-20 करियर बहुत ही शानदार रहा है। टीम इंडिया के लिए वो अभी तक 136 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं। उनके नाम 3620 रन दर्ज हैं। रोहित शर्मा 233 वनडे और 45 टेस्ट मैच भी टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं।
यह भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह को "खालिस्तानी" कहने वाले लोगों पर बरसे सचिन तेंदुलकर
Published on:
06 Sept 2022 09:54 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
