17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विराट कोहली का खुलासा, कहा-खराब दौर में सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ने मेरा साथ दिया

एशिया कप 2022 के सुपर-4 मुकाबले में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 60 रनों की शानदार पारी खेली। हार के बाद विराट कोहली ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

2 min read
Google source verification
asia cup 2022

asia cup 2022

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) सुपर-4 राउंड में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने पहले खेलते हुए 181 रन का स्कोर बनाया। पाकिस्तान ने एक गेंद शेष रहते हुए ये मुकाबला जीत लिया। भारत की तरफ से विराट कोहली ने 60 रनों की पारी खेल और सभी का दिल जीत लिया। विराट का ये लगातार दूसरा अर्धशतक है। खैर मैच के बाद विराट कोहली ने इस बार बड़ा खुलासा किया है। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विराट ने इस बार अपने करियर और महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया। इस दौरान थोड़ा भावुक भी विराट कोहली नजर आए और ये बात उन्होंने मीडिया में पहली बार बोली है।

धोनी को लेकर कोहली का भावुक बयान

विराट कोहली ने कहा, जब मैंन पहली बार चैंपियंस ट्राफी में खेला था। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अफरीदी की गेंद पर मैंने खराब शॉट खेला था। इसके बाद मैं पूरी रात सो नहीं पाया था। मुझे लगा कि अब आगे मौका नहीं मिलेगा और इसके साथ ही मेरा करियर भी खत्म हो गया।

उन्होंने आगे कहा, मेरे खराब दौर में धोनी ने मेरा साथ दिया। जब पूरी दुनिया के सामने किसी तरह की सलाह मिलती है उसका कोई महत्व नहीं रह जाता है। मैंने जब टेस्ट कप्तानी छोड़ी थी तब सबसे पहला मैसेज मुझे धोनी ने किया था। कई लोगों के पास मेरा नंबर था लेकिन किसी ने मुझे फोन या मैसेज नहीं किया। टीवी पर बहुत लोग सुझाव देते हैं, अगर किसी को मुझे सलाह देनी हो तो वह मुझे खुद बोलेगा।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: विराट कोहली के अर्धशतक से लेकर पाकिस्तान की जीत तक, मैच की 5 बड़ी बातें



कोहली ने लगाया दूसरा अर्धशतक

विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर शानदार पारी खेली। आप सभी को पता है कि विराट का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा रहा है। इस बार भी 44 गेंदों में विराट ने 60 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत ही टीम इंडिया ने 181 का स्कोर खड़ा किया। विराट ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 1 सिक्स लगाया।विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 35 रन बनाए थे। इसके बाद हांगकांग के खिलाफ 44 गेंद में नाबाद 59 रन की पारी खेली थी। उम्मीद है कि विराट कोहली का ये फॉर्म आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: विराट कोहली ने टूर्नामेंट में दूसरा अर्धशतक जमाया