16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल द्रविड़ की जगह लेगा ये दिग्गज, राजस्थान रॉयल्स ने नए हेड कोच का किया ऐलान

Kumar Sangakkara head coach of Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 सीजन से पहले कुमार संगकारा को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। संगकारा पहले भी, 2021 से 2024 तक फ्रेंचाइजी के हेड कोच रह चुके हैं और अब राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। पिछले सीजन में संगकारा डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका में थे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saksham Agrawal

Mar 16, 2026

Kumar Sangakkara to replace Rahul Dravid as Rajasthan Royals head coach

कुमार संगकारा बने राजस्थान रॉयल्स के नए कोच (Image: IANS)

Kumar Sangakkara head coach of Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार शाम कुमार संगकारा को IPL 2026 के लिए फ्रेंचाइजी का हेड कोच और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किए जाने की घोषणा की है। राहुल द्रविड़ IPL 2025 सीजन के बाद टीम से अलग हो गए थे, जब फ्रेंचाइजी ने उन्हें कोई दूसरी भूमिका की पेशकश की, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया।

संगकारा के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स ने 2022 में आईपीएल फाइनल तक का सफर तय किया और 2024 में भी प्लेऑफ में जगह बनाई। फ्रेंचाइजी के मालिक मनोज बडाले के अनुसार संगकारा की क्लैरिटी, शांत स्वभाव और क्रिकेट की समझ टीम को स्थिरता और निरंतरता देगी। सहायक कोच के रूप में विक्रम राठौर का प्रमोशन किया गया है, जबकि शेन बॉन्ड फास्ट बॉलिंग कोच बने रहेंगे।

संगकारा का राजस्थान रॉयल्स के साथ सफर

IPL 2025 सीजन में संगकारा फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका में थे। उस दौरान राहुल द्रविड़ हेड कोच के रूप में टीम की कमान संभाल रहे थे। संगकारा 2021 में जब रॉयल्स से जुड़े थे, तब से वे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के रूप में कार्यरत थे और साथ ही 2024 तक हेड कोच की जिम्मेदारी भी निभाते रहे थे।

राजस्थान रॉयल्स के अब तक के हेड कोच

शेन वॉर्न (2008-2011): प्लेयर-कोच और कैप्टन के रूप में टीम की कमान संभाली, 2008 में राजस्थान रॉयल्स को अपना एकमात्र कप जिताया और शुरुआती सालों में मजबूत नींव रखी।

राहुल द्रविड़ (2012-2015 में मेंटर/कैप्टन और 2025 में हेड कोच): 2013-15 में मेंटर के रूप में योगदान दिया, 2025 में हेड कोच बने लेकिन एक खराब सीजन के बाद फ्रेंचाइजी से अलग हुए।

पैडी अप्टन (2013-2015 और 2019): टीम को शेप देने में अहम भूमिका, टीम ने 2013 और 2015 में क्वालिफाई किया, लेकिन कप नहीं जीत पाई।

एंड्र्यू मैकडॉनल्ड (2020): कोविड प्रभावित सीजन में हेड कोच रहे, टीम टेबल में आखिरी स्थान पर रही।

कुमार संगकारा (2021-2024): 2022 में टीम को फाइनल तक पहुंचाया और 2024 में प्लेऑफ में जगह दिलाई। 2026 के प्रदर्शन पर नजर रहेगी।