6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेंगलुरु से फिर छिन गई मेजबानी, चैंपियन बनने के बाद भी RCB के घर में क्यों नहीं होगा फाइनल? जानें कब-कब टूटा यह रिवाज

IPL 2026 Final Venue Ahmedabad: IPL 2026 का फाइनल बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होगा। RCB के डिफेंडिंग चैंपियन होने के बावजूद अहमदाबाद को मिली मेजबानी। जानिए आईपीएल इतिहास में कब-कब टूटा विनर के घर फाइनल होने का रिवाज।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 06, 2026

Virat Kohli RCB Title Win 2025 , RCB IPL 2025 Final Highlights , Kohli on Last 3 Balls Suspense , Royal Challengers Bengaluru First Trophy , Virat Kohli Emotional Interview RCB , IPL 2025 Final RCB vs Punjab Kings , Josh Hazlewood Last Over RCB, Virart Kohli latest news,virat kohli news,virat kohli

विराट कोहली और RCB टीम जीत का जश्न मानते हुए (Photo - ESPN)

Why IPL 2026 final not in Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक पुरानी परंपरा रही है कि जो टीम खिताब जीतती है, अगले साल का फाइनल उसी के 'घर' (होम ग्राउंड) पर खेला जाता है। लेकिन साल 2026 में यह परंपरा टूटती नजर आ रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार ट्रॉफी तो जीती, लेकिन 2026 का फाइनल उनके घर बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होगा। BCCI ने साफ कर दिया है कि इस बार खिताबी जंग 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी।

इतिहास में कई बार टूटा है यह नियम

RCB के फैंस निराश जरूर हैं, लेकिन आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।
शुरुआती साल, 2008 में राजस्थान जीती, लेकिन 2009 का आईपीएल चुनाव की वजह से दक्षिण अफ्रीका में हुआ। 2009 में डेक्कन चार्जर्स जीती, लेकिन 2010 का फाइनल उनके घर के बजाय नवी मुंबई में खेला गया। वहीं 2013 में मुंबई इंडियंस चैंपियन बनी थी, लेकिन 2014 का फाइनल मुंबई की जगह बेंगलुरु में आयोजित हुआ। ऐसा ही 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब जीता, लेकिन 2019 का फाइनल चेन्नई के बजाय हैदराबाद में शिफ्ट कर दिया गया था। फिर साल 2020-2021 महामारी की वजह से लगातार फाइनल दुबई में खेले गए, जिससे घरेलू मैदान की परंपरा पूरी तरह टूट गई। और फिर 2024 में केकेआर जीती, लेकिन 2025 का फाइनल कोलकाता के बजाय अहमदाबाद में हुआ। अब ठीक वैसा ही बेंगलुरु के साथ हुआ है।

चिन्नास्वामी को दो बार मिला मौका

बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम आईपीएल इतिहास का एक महत्वपूर्ण मैदान रहा है। इसे अब तक दो बार फाइनल की मेजबानी करने का सौभाग्य मिला है। पहली बार 2014 में और दूसरी बार 2016 में, जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को हराकर खिताब जीता था।

IPL 2026 प्लेऑफ के नए वेन्यू

BCCI ने इस बार लॉजिस्टिक कारणों से तीन अलग शहरों को प्लेऑफ के लिए चुना है।

मैचतारीखस्थान (Stadium)
क्वालीफायर 126 मईधर्मशाला (HPCA स्टेडियम)
एलिमिनेटर27 मईन्यू चंडीगढ़ (मुल्लानपुर)
क्वालीफायर 229 मईन्यू चंडीगढ़ (मुल्लानपुर)
फाइनल31 मईअहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026