
भारत बनाम पाकिस्तान मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: IANS)
IND vs PAK Cricket Match: खेल मंत्रालय की नई पॉलिसी ने क्रिकेट फैंस के मन में ये सवाल पैदा कर दिया है कि क्या अब भारत और पाकिस्तान के बीच द्वीपक्षीय सीरीज हो पाएगी? क्या पाकिस्तान की टीम भारत आ पाएगी? आपको बता दें कि हाल ही में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका ने मिलकर की थी। इस टूर्नामेंट में अपने सभी मैच पाकिस्तान ने श्रीलंका में खेले थे। इससे पहले पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी की थी। उस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने पाकिस्तान न जाकर अपने सभी मुकाबले दुबई में खेले थे।
5 मई को खेल मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी एथलीट, अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय महासंघ के प्रतिनिधियों को वीज़ा देने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया जाएगा, जिससे वे भारत में होने वाले मल्टी नेशन टूर्नामेंट्स में हिस्सा ले सकेंगे। अब पाकिस्तानी खिलाड़ी और टीमें भारत में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मल्टीनेशनल टूर्नामेंट्स में तो हिस्सा ले सकेंगी लेकिन द्विपक्षीय सीरीज के लिए अभी भी पाबंदी जारी रहेगी। मतलब साफ है कि भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच कोई द्विपक्षीय नहीं खेली जाएगी।
लेकिन अगर एशिया कप या आईसीसी इवेंट की मेजबानी भारत करता है, उस स्थिति में पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मैदान पर उतर सकती है। यहीं नहीं दूसरे खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी उन टूर्नामेंट्स या आयोजनों में हिस्सा ले सकेगी, जिसमें पाकिस्तानी एथलीट शामिल होंगे।
सरकार ने ये साफ किया है कि द्विपक्षीय सीरीज पहले की तरह बंद ही रहेंगे। यानी भारतीय टीमें पाकिस्तान नहीं जाएंगी और न ही पाकिस्तानी टीमों को भारत में द्विपक्षीय मुकाबलों के लिए बुलाया जाएगा। सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के मामले में भारत अंतरराष्ट्रीय खेल संगठनों के नियमों और अपने खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखकर फैसला लेगा। इसलिए ऐसे टूर्नामेंट्स, जहां कई देशों की टीमें शामिल होती हैं, उनमें भारत और पाकिस्तान दोनों के खिलाड़ी एक साथ खेलते नजर आ सकते हैं।
इस फैसले के बाद अब रास्ता साफ हो गया है कि पाकिस्तान के खिलाड़ी भारत में होने वाले बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स, खासकर क्रिकेट और मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स में हिस्सा ले सकेंगे।
Updated on:
06 May 2026 05:45 pm
Published on:
06 May 2026 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
