6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SRH vs PBKS: श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings: आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले में SRH और PBKS आमने-सामने हैं, जहां दोनों टीमें प्लेऑफ के और करीब पहुंचने के इरादे से जीत हासिल करना चाहेंगी। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

2 min read
Google source verification
IPL 2026 SRH vs PBKS Match Number 49 updates

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स (फोटो- IANS)

IPL 2026 SRH vs PBKS Toss Update: आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टक्कर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) से हो रही है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज कर प्लेऑफ की दहलीज पर कदम रखना चाहेंगी। इस सीजन SRH की बल्लेबाजी शानदार रही है लेकिन गेंदबाजी विभाग में वो थोड़ी कमजोर नजर आई है। दूसरी ओर पंजाब किंग्स दोनों विभाग में तो शानदार रही लेकिन फील्ड में कई महत्वपूर्ण कैच टपकाए हैं।

PBKS में शशांक की वापसी

टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। अब तक, पिछले कुछ मैच जो हम हारे हैं, उनसे हमने बहुत कुछ सीखा है। लगातार ट्रैवल हमने किए हैं लेकिन अब तक उससे कोई शिकायत नहीं है। एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर सभी अपना काम बखूबी निभा रहे हैं। पिछले मैच में एसआरएच ने लक्ष्य का पीछा किया था, इसलिए मुझे लगा कि हम गेंदबाजी करेंगे। शशांक टीम की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है।"

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, "मैं भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही चुनता। उम्मीद है कि आज हम शानदार प्रदर्शन करेंगे। इस सीजन में दर्शकों ने हमारा बहुत अच्छा साथ दिया है। मैं पिच का सही अंदाजा नहीं लगा सकता। उम्मीद है कि हम स्कोरबोर्ड पर कुछ रन बना पाएंगे। नीतीश हमारी टीम में वापस आ गए हैं।"

पंजाब किंग्स ने इस सीजन 9 में से 6 मैच अपने नाम किए हैं। यह टीम अंकतालिका में शीर्ष पर है, जबकि 10 में से 6 मुकाबले जीत चुकी एसआरएच तीसरे स्थान पर है। पीबीकेएस के पास फिलहाल 13 अंक हैं। वहीं, एसआरएच के पास 12 अंक हैं। एसआरएच अगर यह मैच जीत लेती है, तो प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच जाएगी।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026