28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने खोले विराट कोहली के ड्रेसिंग रूम के राज़, बताया मैच जीतने का सीक्रेट प्लान

RCB, Bhuvneshwar Kumar on Virat Kohli: विराट कोहली की कप्तानी भले ही चली गई हो, लेकिन टीम में उनका जलवा आज भी बरकरार है। भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि कैसे विराट मैच से पहले ही जीत की स्क्रिप्ट लिख देते हैं। जानें भुवी का पूरा बयान।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Apr 28, 2026

Virat Kohli 9000 IPL runs, Bhuvneshwar Kumar on Virat Kohli,

विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार (Photo - IANS)

IPL 2026, Bhuvneshwar Kumar on Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खेमे में जश्न का माहौल है। इस जीत में गेंद से कहर बरपाने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने विराट कोहली को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो बताता है कि कोहली बिना कप्तानी के भी टीम के असली लीडर कैसे हैं।

भुवी ने बताया कोहली का सीक्रेट

मैच के बाद आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक वीडियो में भुवनेश्वर कुमार ने विराट कोहली के प्रभाव के बारे में बात की। भुवी ने कहा, 'विराट ने जो कुछ भी हासिल किया है वह अद्भुत है, लेकिन मैदान पर यह सब दिमाग का खेल होता है। बहुत बार ऐसा हुआ है कि मैच से पहले विराट कोई छोटी सी टैक्टिकल (रणनीति) बात कहते हैं और वह मैदान पर पूरी तरह काम कर जाती है। उनका बात करने और समझाने का तरीका बहुत अलग है। उनका बल्लेबाजी का इतना अनुभव हमारे बहुत काम आता है।'

'इसमें है टीम की असली जीत'

भुवनेश्वर, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट झटके, उन्होंने टीम गेम पर जोर देते हुए कहा कि क्रिकेट सिर्फ निजी प्रदर्शन का नाम नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आप अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और दूसरे छोर से कोई विकेट ले रहा है, तो यही टीम की असली जीत है।

किंग का 9,000 रनों का ऐतिहासिक आंकड़ा

इसी मैच में विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास में अपने 9,000 रन भी पूरे किए। उन्हें इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 11 रनों की दरकार थी, जिसे उन्होंने अक्षर पटेल की गेंद पर सिंगल लेकर आसानी से हासिल कर लिया।

ये रहा मैच का हाल

आरसीबी (RCB) के गेंदबाजों ने दिल्ली को उनके घर में ही घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। जोश हेजलवुड (4/12) और भुवनेश्वर (3/5) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स महज 75 रनों पर सिमट गई। आरसीबी ने इस छोटे से लक्ष्य को 81 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया और पॉइंट्स टेबल में 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026