
IPL 2026 का 40वां पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। (photo - IPL)
Punjab Kings vs Punjab Kings, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें संस्करण का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच में राजस्थान रॉयल्स पंजाब किंग्स का विजयी रथ रोकना चाहेगी।
पंजाब किंग्स इस सीजन की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक रही है। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करने की अपनी काबिलियत और लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर अपने शुरुआती 7 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था।
इसके विपरीत, राजस्थान रॉयल्स को अपनी लय बनाए रखने में काफी संघर्ष करना पड़ा है, लगातार खराब प्रदर्शन के कारण वे प्वाइंट्स टेबल में नीचे खिसक गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद टीम को यह मुकाबला अपने नाम करना होगा। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें आरआर का पलड़ा भारी रहा है। रॉयल्स ने अब तक 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि किंग्स 13 मैच जीत चुकी है।
मुल्लांपुर की पिच मुख्य रूप से लाल और काली मिट्टी का कॉम्बिनेशन है। यहां की पिच बैलेंस्ड पिच मानी जाती है, जिसमें बल्लेबाजों को थोड़ा ज्यादा फायदा मिलता है, लेकिन गेंदबाजों को भी शुरुआती मदद मिलती है। अच्छी बाउंस और कैरी के साथ तेज गेंदबाजों को स्विंग/सीम मूवमेंट मिल सकता है। बल्लेबाज पावरप्ले में खुलकर खेल सकते हैं। जैसे -जैसे मैच आगे बढ़ता है पिच थोड़ी स्लो हो जाती है। स्ट्रोक प्ले थोड़ा मुश्किल होता है। स्लोअर बॉल, कटर और स्पिनरों को टर्न मिलने लगता है।
महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं। सभी मुक़ाबले पंजाब किंग्स ने जीते हैं। इस सीजन खेली गई छह पारियों में से चार में 200 से ज्यादा का स्कोर बना है। ऐसे में आज का मुक़ाबला भी हाईस्कोरिंग होने की उम्मीद है।
Updated on:
28 Apr 2026 04:46 pm
Published on:
28 Apr 2026 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
