14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Virat Kohli Record: विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में पूरे किए 9 हज़ार रन, अन्य खिलाड़ी अभी 8000 रनों के करीब भी नहीं

DC vs RCB: विराट ने इस मैच में 15 गेंद पर एक चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 23 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में 9 हज़ार रन पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 27, 2026

Virat Kohli record in IPL final

विराट कोहली। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/IPL)

Virat Kohli Record, Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।

कोहली ने 9 हज़ार रन पूरे किए

विराट ने इस मैच में 15 गेंद पर एक चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 23 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में 9 हज़ार रन पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। विराट कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 275 मैचों की 267 पारियों में 40.05 की औसत से 9012 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 66 अर्धशतक और 8 शतक निकले हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 133.81 का रहा है।

दिल्ली में जमकर बोलता है कोहली का बल्ला

दिल्ली कोहली का होम ग्राउंड माना जाता है और यहां उनका बल्ला हमेशा खूब बोलता रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में कोहली का औसत 66.8 का रहा है, जिसमें उन्होंने 11 पारियों में 7 अर्धशतक जड़े हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

आईपीएल में रनों के मामले में विराट कोहली काफी आगे हैं। कोई भी अन्य खिलाड़ी अभी 8000 रनों के करीब भी नहीं पहुंच पाया है। कोहली के बाद रोहित शर्मा 7046 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि शिखर धवन 6769 और डेविड वार्नर 6565 रनों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

कोहली का बेहतरीन फॉर्म

इस सीजन कोहली शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने अब तक आठ मैचों की आठ पारियों में 58.50 की औसत से 351 रन बना लिए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 162.50 का रहा है। वे ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर हैं।

मैच का हाल

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली कैपिटल्स महज 16.3 ओवर ही खेल सकी और 75 रन पर सिमट गई। जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवर में 1 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और दिल्ली को 9 विकेट से हरा दिया।