27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेढ़ महीने के भीतर न्यूजीलैंड ने तीसरी बार बदला टीम का कप्तान, 5 मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी को दी कमान

BAN vs NZ T20 Series 2026: बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के शुरू होने से ठीक पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट को अचानक अपना कप्तान बदलना पड़ा है।

2 min read
Google source verification
Nick Kelly

निक केली (फोटो- IANS)

New Zealand New T20 Team Captain: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद कप्तानी को लेकर लगातार बदलाव किए हैं। हालात ऐसे रहे कि आईसीसी टूर्नामेंट के बाद अपनी दूसरी सीरीज से पहले ही टीम तीसरी बार कप्तान बदलने को मजबूर हो गई है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी मानी जा रही है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2028 को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को आजमाना चाहता है और नए चेहरों को मौका दे रहा है।

वर्ल्डकप के बाद बदले इतने कप्तान

ICC Men's T20 World Cup 2026 के बाद न्यूजीलैंड का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ। दोनों टीमें इससे पहले विश्व कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने हुई थीं, जहां कीवी टीम ने जीत दर्ज की थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने दो कप्तानों का ऐलान किया। पहले तीन मैचों के लिए सेंटनर (Mitchell Santner) को कप्तान बनाया गया, जबकि आखिरी दो मुकाबलों के लिए टॉम लैथम (Tom Latham) को जिम्मेदारी दी गई।

हालांकि तीन मैचों के बाद टॉम लैथम चोटिल हो गए और उन्हें पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा। इसके चलते बीच सीरीज में फिर कप्तान बदलना पड़ा और जेम्स (James Neesham) को टीम की कमान सौंपी गई। दक्षिण अफ्रीका के बाद न्यूजीलैंड को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए टॉम लैथम को कप्तान बनाया गया था, लेकिन पहले ही मुकाबले से ठीक पहले वह फिर चोटिल हो गए और पूरी सीरीज से बाहर हो गए।

5 मैच खेलने वाले केली बने कप्तान

अब न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बड़ा फैसला लेते हुए सिर्फ 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले निक केली (Nick Kelly) को टीम की कमान सौंप दी है। केली ने अब तक सिर्फ 5 मैच खेले हैं और 14.25 की औसत से 57 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मार्च 2026 में डेब्यू करने वाले केली ने स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक उन्होंने एक भी गेंद नहीं डाली है।

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला मुकाबला आज चटोग्राम में खेला जा रहा है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 अप्रैल को इसी मैदान पर खेला जाएगा, जबकि आखिरी मैच 2 मई को शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026