28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मात्र छह सिक्स जड़ते ही वैभव सूर्यवंशी पूरा कर लेंगे ‘छक्कों का शतक’, 15 साल की उम्र में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

सूर्यवंशी बतौर टीनएजर टी20 क्रिकेट में अबतक 26 पारियों में 1058 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 213.73 का रहा है। वहीं उन्होंने 94 छक्के लगाए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 28, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Records

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक का जश्‍न मनाते वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: IANS)

Vaibhav Sooryavanshi, Punjab Kings vs Rajasthan Royals, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच में राजस्थान रॉयल्स पंजाब के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास एक बड़ा कीर्तिमान छूने का बड़ा मौका है।

100 छक्कों के करीब सूर्यवंशी

सूर्यवंशी बतौर टीनएजर टी20 क्रिकेट में अबतक 26 पारियों में 1058 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 213.73 का रहा है। वहीं उन्होंने 94 छक्के लगाए हैं। अगर पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मुक़ाबले में वे छह छक्के मार देते हैं तो उनके टी20 क्रिकेट में 100 छक्के हो जाएंगे और वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले टीनएजर बन जाएंगे।

बिहार के लड़के ने तहलका मचा दिया

14 साल की उम्र में 2025 में आईपीएल डेब्यू करते ही इस बिहार के लड़के ने तहलका मचा दिया था। अब महज मुट्ठी भर मैचों में उसने टी20 और आईपीएल के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ पिछले साल सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर उसने भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब एक साल बाद वह 500 आईपीएल रनों का आंकड़ा पार कर चुका है।

सबसे तेज 500 आईपीएल रन

राजस्थान रॉयल्स के इस ओपनर ने यह उपलब्धि महज 227 गेंदों में हासिल की, जो ग्लेन मैक्सवेल के 260 गेंदों के रिकॉर्ड से भी तेज है। जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी दूसरी आईपीएल सेंचुरी भी उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में ठोक दी। इसी के साथ वैभव दुनिया के सबसे तेज 1000 टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने यह मुकाम महज 473 गेंदों में हासिल किया।

लेकिन सबसे खास बात यह है कि इतनी कम उम्र में इतने जबरदस्त छक्के मारने की क्षमता। अपनी 26 पारियों में कुल 1058 रन बनाने वाले सूर्यवंशी ने इनमें से 564 रन अकेले छक्कों से बनाए हैं। पुरुष टी20 क्रिकेट के इतिहास में कोई भी टीनएज बल्लेबाज अब तक इतने छक्के नहीं मार पाया है। वैभव 100 छक्कों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। उसने अफगानिस्तान के विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 52 पारियों में 90 छक्के लगाए थे।

तुलना के लिए देखें तो भारतीय टीनएजर्स में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले इशान किशान हैं, जिन्होंने 2014 से 2018 के बीच 52 पारियों में 53 छक्के लगाए थे। वैभव उनसे कहीं आगे हैं। इसके अलावा बिहार के इस खिलाड़ी के नाम टीनएजर्स में सबसे ज्यादा शतक (4) बनाने का रिकॉर्ड भी है। वो एकमात्र ऐसा बल्लेबाज हैं जिनका करियर स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026