28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुरुआती 6 ओवर पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों पर पड़ेंगे भारी! जोफ्रा आर्चर के इस रिकॉर्ड ने बढ़ा दी टेंशन

RR Bowling Record in IPL 2026 Powerplay: राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने आईपीएल 2026 के पावरप्ले में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो किसी भी बल्लेबाजी लाइनअप की टेंशन बढ़ा सकता है।

2 min read
Google source verification
Punjab Kings

पंजाब किंग्स (फोटो- IANS)

IPL 2026 PBKS vs RR Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला आज मुल्लांपुर में खेला जाना है। इस मुकाबले में प्लेऑफ रेस की दो सबसे बड़ी दावेदार टीमें, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगी। पंजाब किंग्स इकलौती ऐसी टीम है जो अब तक इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं हारी है। वहीं दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स का फॉर्म भी दमदार है और वह अब तक 8 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

अब तक इन टीमों को धूल चटा चुकी है PBKS

दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ में पहुंचना बहुत बड़ी बात नहीं है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी पंजाब किंग्स की जीत के सिलसिले को तोड़ना। अब तक पंजाब किंग्स गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स को हरा चुकी है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था, जिसकी वजह से 7 मैचों में उनके 13 अंक हैं और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर हैं।

17 बार RR दे चुकी है PBKS को शिकस्त

पंजाब किंग्स सिर्फ दो मैच जीतकर प्लेऑफ का टिकट कंफर्म कर सकती है, वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स भी ज्यादा पीछे नहीं है और तीन मैच जीतकर क्वालीफाई कर सकती है। राजस्थान रॉयल्स के पास पंजाब किंग्स को हराने का सुनहरा मौका है। अब तक राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 17 में राजस्थान ने जीत हासिल की है। साथ ही, राजस्थान रॉयल्स की बॉलिंग लाइनअप इस सीजन सबसे शानदार रही है। अब तक राजस्थान ने पावरप्ले में 20 विकेट चटकाए हैं, जो इस सीजन का सबसे अधिक है। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में सिर्फ 8 विकेट लिए हैं।

ऐसे में पहले 6 ओवर पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे। अगर इन ओवरों में विकेट नहीं गिरते हैं, तो यह मैच के नतीजे को काफी हद तक तय कर सकता है। दूसरी ओर, फील्डिंग में भी पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स के सामने कमजोर नजर आ रही है। जहां पंजाब ने अब तक 12 कैच छोड़े हैं, वहीं राजस्थान ने सिर्फ 6 कैच ड्रॉप किए हैं, जो इस सीजन सबसे कम है।

आर्चर का पावरप्ले रिकॉर्ड शानदार

पंजाब किंग्स के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी जोफ्रा आर्चर हो सकते हैं। इस सीजन अब तक उन्होंने पावरप्ले में 16 ओवर की गेंदबाजी की है और 8 विकेट चटकाए हैं। ऐसे में अगर पंजाब किंग्स के खिलाफ इसी लय से गेंदबाजी करते हैं तो 1 या 2 विकेट चटका सकते हैं।