
विराट ने जर्मन मॉडल लिजलाज (Lizlaj) की फोटो की लाइक (Photo - Screen Grab)
Virat Kohli Liked German Model Photo: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार वजह उनका कोई शतक नहीं, बल्कि एक 'लाइक' है। खबरों के मुताबिक, विराट ने जर्मन मॉडल लिजलाज (Lizlaj) की एक फोटो को लाइक किया, जिसके बाद इंटरनेट पर तहलका मच गया। अब इस पूरे मामले पर खुद मॉडल लिजलाज का रिएक्शन सामने आया है।
मीडिया से बात करते हुए लिजलाज ने बताया कि उन्हें इस बारे में खुद नहीं पता था। उन्होंने कहा, 'जब मैं सुबह उठी तो देखा कि मैं हर तरफ खबरों में हूं। मुझे अंदाजा भी नहीं था कि विराट ने मेरी फोटो कब लाइक की। लोग मुझे अलग-अलग न्यूज के स्क्रीनशॉट भेज रहे थे और काफी एक्साइटेड थे।'
लिजलाज का भारत से पुराना नाता है। वो कई महीनों तक भारत में रही हैं और गोवा, मुंबई, चेन्नई जैसे शहरों की यात्रा कर चुकी हैं। इसी दौरान बेंगलुरु में अपने दोस्तों के साथ मैच देखते हुए वो RCB और विराट कोहली की बड़ी फैन बन गईं।
जैसे ही यह बात वायरल हुई, खबर आई कि विराट ने वो फोटो अनलाइक कर दी है। इस पर लिजलाज ने कहा, 'मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा। मैं खुश थी कि उन्होंने लाइक किया, लेकिन यह इतना बड़ा मुद्दा क्यों बन गया, मुझे समझ नहीं आया। शायद उनका इरादा इसे बड़ा बनाने का नहीं था, फिर भी मैं उनके इस सपोर्ट की कद्र करती हूं।' लिजलाज ने यह भी दावा किया कि इस घटना के बाद उन्हें काम के काफी ऑफर्स मिल रहे हैं, लेकिन वो फि लहाल अपने म्यूजिक और व्लॉगिंग पर ही फोकस करना चाहती हैं।
आपको बता दें कि यह मामला तब शुरू हुआ जब लिजलाज के फोटोग्राफर अद्वैत वैद्य ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया।
उन्होंने दावा किया कि विराट के ऑफिशियल अकाउंट से लिजलाज की एक पुरानी फोटो लाइक की गई है। अद्वैत ने कैप्शन में लिखा- 'जब खुद GOAT (विराट कोहली) आपकी पोस्ट लाइक कर दें, तो कैसा लगेगा! मैं और लिजलाज अभी भी अपनी आंखें मलकर देख रहे हैं कि क्या यह सच है।'
अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विराट ने वाकई वो फोटो लाइक की थी या यह इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की कोई गड़बड़ थी। वैसे यह पहली बार नहीं है, पिछले साल मई 2025 में विराट ने एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो लाइक की थी। तब उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि फीड क्लियर करते समय गलती से 'लाइक' दब गया होगा और उनका कोई गलत इरादा नहीं था।
Updated on:
18 Apr 2026 03:41 pm
Published on:
18 Apr 2026 03:40 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
