6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी में चौकों से ज्यादा लगे छक्के, क्लासेन ने अभिषेक से छीन ली ऑरेंज कैप

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings: आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां हैदराबाद के बल्लेबाजों ने अपनी पारी में 17 छक्के उड़ा दिए हैं।

2 min read
Google source verification
IPL 2026 match 49th srh vs pbks updates

पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो- IANS)

IPL 2026 SRH vs PBKS Update: आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने 236 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की तूफानी और विस्फोटक पारियों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए। पंजाब की ओर से सबसे किफायती गेंदबाज युजवेंद्र चहल रहे, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 32 रन खर्च किए, जबकि अन्य सभी गेंदबाजों ने 10 से ज्यादा रन प्रति ओवर दिए।

SRH को मिली धमाकेदार शुरुआत

मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद को तूफानी शुरुआत दिलाई और चौथे ओवर में ही टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। हालांकि इसी ओवर में अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में 35 रन (4 छक्के, 2 चौके) बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ट्रैविस हेड भी सातवें ओवर में पवेलियन लौट गए, उन्होंने 19 गेंदों में 38 रन (3 छक्के, 3 चौके) बनाए।

इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने शानदार साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। 15वें ओवर में ईशान किशन 55 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के और 2 चौके लगाए। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों में 69 रन (4 छक्के, 3 चौके) की बेहतरीन पारी खेली। अंत में नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

हैदराबाद के बल्लेबाजों ने उड़ाए 17 छक्के

कुल मिलाकर इस पारी में 17 छक्के लगे। पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार व्यशाक और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट हासिल किया। वहीं मार्को यानसेन ने 4 ओवर में 61 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

अभिषेक शर्मा ने छिन गई ऑरेन्ज कैप

हेनरिक क्लासेन ने 69 रन की धमाकेदार पारी की बदौलत अभिषेक शर्मा से ऑरेन्ज कैप छीन ली। आईपीएल 2026 में अब क्लासेन के सबसे ज्यादा 494 रन हो गए हैं, तो दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 475 रन बनाए हैं। केएल राहुल के नाम 445 और ईशान किशन के नाम 409 रन हैं। इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी 5वें स्थान पर हैं और उन्होंने अब तक 404 रन बनाए हैं। सबसे खास बात ये है कि इस लिस्ट में टॉप 5 में 3 बल्लेबाज सनराइजर्स हैदराबाद के ही हैं।