16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज को CSK ने दी बड़ी जिम्मेदारी, संजू सैमसन को होगा फायदा

Chennai Super Kings ने आईपीएल 2026 से पहले इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज James Foster को टीम का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। सीएसके 30 मार्च को Rajasthan Royals के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

2 min read
Google source verification
CSK Playoff Scenario

चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो- IANS)

CSK New Fielding Coach: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने जेम्स फोस्टर (James Foster) को फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती 20 मैचों का ही अब तक शेड्यूल जारी हो पाया है। इलेक्शन की तारीखों की घोषणा के बाद अब कभी भी पूरे शेड्यूल की घोषणा हो सकती है। इस दौरान सभी 10 टीमों को चार-चार मुकाबले खेलने हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स 30 मार्च को अपने अभियान का आगाज करेगी, जहां उसका मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से होगा। यह मुकाबला बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला जाएगा। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने दल में एक नए दिग्गज खिलाड़ी को जोड़ा है। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज जेम्स फोस्टर को फील्डिंग कोच नियुक्त किया है।

9 साल इंग्लैंड का किया प्रतिनिधित्व

फोस्टर ने 2001 से लेकर 2009 तक इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया। उसके बाद वह 2018 तक फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते रहे। 2018 के बाद से वह लगातार अलग-अलग टीमों के फील्डिंग कोच रहे हैं। अब वह चेन्नई सुपर किंग्स की कोचिंग टीम में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

इस दौरान सबसे ज्यादा फायदा संजू सैमसन (Sanju Samson) को हो सकता है, जो राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स में गए हैं और वह भी एक विकेटकीपर हैं। ऐसे में जेम्स फोस्टर से संजू सैमसन को बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि जिस तरीके से टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन ने प्रदर्शन किया है, उससे आने वाले वनडे में भी उनके भारत की वनडे टीम में शामिल होने और विकेटकीपिंग करने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में फोस्टर न सिर्फ आईपीएल के लिए बल्कि आने वाले इंटरनेशनल मैचों के लिए भी संजू सैमसन को कई गुण सिखा सकते हैं। हालांकि इसी टीम में एमएस धोनी भी हैं।

आपको बता दें कि शुरुआती 20 मैचों में से जो चार मैच चेन्नई सुपर किंग्स को खेलने हैं, उनमें पहला मुकाबला 30 मार्च को खेला जाएगा। दूसरा मैच 3 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम में होगा, जहां उसके सामने पंजाब किंग्स की टीम होगी। इसके बाद चेन्नई की टीम 5 अप्रैल को RCB के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। इसके बाद 11 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही वह दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का सामना करेगी। आपको बता दें कि इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के चारों मुकाबले शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे।