
asia cup 2022
एशिया कप 2022 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को पांच विकेट से हरा दिया था। इससे पहले पाकिस्तानी दिग्गजों को हार का डर था लेकिन जीत मिल गई। अब कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर अजीबोगरीब बयान दे रहे हैं। दरअसल भारत और श्रीलंका के बीच आज सुपर-4 का मुकाबला खेला जाएगा। भारत को हर हार में यहां पर जीत हासिल करनी है। अगर भारत हार गया तो फिर फाइनल में जाना मुश्किल हो जाएगा। श्रीलंका पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को हरा चुका है। अगर श्रीलंका जीत गई तो फिर फाइनल में पहुंच जाएगी। भारत-श्रीलंका मैच से पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने अब बड़ा बयान दिया है। हफीज का कहना है कि श्रीलंका आराम से भारत को हरा सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय टीम आज एशिया कप से बाहर हो जाएगी।
पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान
मोहम्मद हफीज इस समय पीटीवी स्पोर्ट्स पर एशिया कप को लेकर लगातार बात कर रहे हैं। भारत-श्रीलंका मैच से पहले उन्होंने कहा, भारत से हारने के बाद पाकिस्तान ने कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। भारतीय टीम के साथ भी ऐसा ही हुआ है। उदारण के तौर पर पिछले साल का टी-20 वर्ल्ड कप देख लीजिए। भारतीय टीम न्यूजीलैंड से हार गई थी और एशिया कप में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है।
उन्होंने आगे कहा, श्रीलंका के पास इस बार अच्छा मौका है। श्रीलंका ने पिछले दो मुकाबलों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम प्रबल दावेदार है लेकिन श्रीलंका भी कम नहीं है। अगर श्रीलंका टॉस जीतते हैं और टार्गेट चेज करते हैं तो फिर जीत सकती है। इसके बाद भारतीय टीम एशिया कप 2022 से बाहर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: 2 भारतीय खिलाड़ी जिनका श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच की प्लेइंग इलेवन से कटेगा पत्ता!
टीम इंडिया के लिए जीत जरूरी
भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने दोनों मुकाबले जीते थे। पहले पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। इसके बाद हांगकांग पर 40 रनों से जीत हासिल की। ये जीत का सिलसिला सुपर-4 में जारी नहीं रहा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कुछ गलतियां टीम इंडिया पर भारी पड़ गई। खराब फील्डिंग और बल्लेबाजी अंत में टीम को ले डूबी। अगर इस टूर्नामेंट में भारत को बने रहना है तो फिर श्रीलंका के खिलाफ किसी भी हाल में जीत दर्ज करनी होगी। श्रीलंका के पास भी फाइनल में पहुंचने का ये सुनहरा मौका होगा।
यह भी पढ़ें-पाकिस्तान की जीत पर ‘ओ भाई मारो मुझे’ वाले मोमिन का 'कलेजा' आया बाहर
Published on:
06 Sept 2022 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
