
asia cup 2022
एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया था। इस मैच में टीम इंडिया की कुछ गलतियां देखने को मिली। युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में आसिफ अली का आसान कैच टपका दिया। इसके बाद अली ने 19वें ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। अर्शदीप इसके बाद चर्चा में आ गए। फैंस ने उन्हें ट्रोल करना कर दिया। कुछ ने तो उन्हें "खालिस्तानी" तक कह दिया। कई दिग्गज क्रिकेटर इसके बाद उनके समर्थन में आए और जवाब दिया। अब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी अर्शदीप का साथ दिया है। सचिन ने जो ट्वीट किया है उससे उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है।
अर्शदीप सिंह को मिला भगवान का साथ
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए अर्शदीप के आलोचकों पर निशाना साधा है। उन्होंने अर्शदीप से कहा है कि वो अब मैदान पर शानदार खेल दिखा आलोचकों को करारा जवाब दें। सचिन ने लिखा, खिलाड़ी हमेशा अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता है। खिलाड़ियों को हमेशा सपोर्ट की जरूत होती है। याद रखिए खेल में कोई जीतता है तो कोई हारता है। क्रिकेट या किसी और खेल को पर्सनल अटैक से दूर रखें। अर्शदीप सिंह आप कड़ी मेहनत करते रहो। अर्शदीप मैं आपको दिलचस्पी के साथ फॉलो कर रहा हूं। मेरी दुआएं साथ हैं।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने टीम इंडिया को लेकर दिया बयान
पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भी की थी अपील
अर्शदीप पर कई तरह के आरोप लगाए गए है। यहां तक की उनके वीकीपीडिया पेज पर तो उन्हें खालिस्तान का बता दिया गया था। खबरों से पता चला कि ये हरकर पाकिस्तान की तरफ से की गई है। अर्शदीप को सचिन से पहले हरभजन सिंह, विराट कोहली, इरफान पठान, आकाश चोपड़ा जैसे दिग्गजों का समर्थन मिला है। यहीं नहीं पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने भी भारतीय फैंस से अपील की थी। हफीज ने कहा था कि फैंस को अर्शदीप सिंह का सपोर्ट करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: 2 भारतीय खिलाड़ी जिनका श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच की प्लेइंग इलेवन से कटेगा पत्ता!
Published on:
06 Sept 2022 06:11 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
