
Asia Cup 2022
एशिया कप 2022 में इस बार फैंस को बहुत मजा आएगा। 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त मुकाबला होगा। इस मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी से कई दिग्गजों के बयान और खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाएं सामने आ गई है। खैर एशिया कप का इतिहास बहुत ही लंबा रहा है। पहले ये पचास ओवर के फॉर्मेट में खेला जाता था लेकिन अब टी-20 फॉर्मेट में खेला जाता है। इस लिहाज से कई आंकड़ें बदल भी गए है। आपको बता दें मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया जाता है। आइए आपको बताते हैं कि एशिया कप में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड किन तीन खिलाड़ियों ने हासिल किया है।
1) विराट कोहली
आपको यकीन नहीं होगा लेकिन विराट कोहली एशिया कप में सबसे ज्यादा 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। विराट ने अभी तक एशिया कप इतिहास में कुल मिलाकर 16 मैच खेले हैं। 5 मुकाबलों में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया है, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी वो फॉर्म में वापसी कर अवॉर्ड हासिल करेंगे।
2) सनथ जयसूर्या
जयसूर्या का श्रीलंका के लिए क्रिकेट में जो योगदान रहा है वो कोई नहीं भूल सकता है। एशिया कप हो या वर्ल्ड कप सभी जगह उन्होंने रिकॉर्ड बनाए। एशिया कप के इतिहास में उन्हें भी पांच बार प्लेयर फ द मैच अवॉर्ड दिया जा चुका है। जयसूर्या अब रिटायर हो चुके हैं लेकिन आज भी उनके रिकॉर्ड्स के लिए उन्हें याद किया जाता है। एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी वो सबसे ऊपर नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें- Asia Cup से पहले पाकिस्तान-अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने एक साथ नमाज पढ़कर फैंस का जीता दिल
3) शोएब मलिक
इस नाम को देखकर आप चौंक गए होंगे लेकिन मलिक को भी पांच बार ये अवॉर्ड मिल चुका है। शोएब मलिक पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। एशिया कप में वो भी बहुत कारनामे कर चुके हैं। उनके नाम भी कई रिकॉर्ड हैं। पाकिस्तान के लिए कई ऐतिहासिक पारियां उन्होंने खेली हैं और अकेले दम पर उन्होंने मैच जिताया है।
यह भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जो टीम इंडिया को Asia Cup की ट्रॉफी अकेले दम पर जिताएंगे
Updated on:
26 Aug 2022 07:11 am
Published on:
25 Aug 2022 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
