2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AFG vs SL: मेंडिस शतक से चूके, श्रीलंका ने अफगानिस्तान के सामने 292 रन का लक्ष्य रखा

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 291 रन बनाए। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 92 रन कुसल मेंडिस ने बनाए। निशांका ने 41, करुणारत्ने ने 32, असलांका ने 36, तीक्ष्णा ने 28 और वेलालगे ने 33 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नईब ने चार, राशिद खान ने दो और मुजीब उर रहमान ने एक विकेट लिया।

2 min read
Google source verification
kushal_mendas.png

Afghanistan vs Sri Lanka Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का आखिरी ग्रुप मुकाबला गत चैम्पियन श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। लाहोर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका ने एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के सामने 292 रनों का लक्ष्य रखा है। अफगानिस्तान को सुपर 4 में जगह बनाने के लिए इस लक्ष्य को 37.1 ओवर में हासिल करना होगा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 291 रन बनाए। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। हालांकि वे अपने शतक से चूक गए और 84 गेंद पर 92 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान मेंडिस ने तीन सिक्स और 6 चौके लगाए। उनके अलावा पथुम निसांका ने 41 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नायब ने 10 ओवर में 60 रन देकर चार विकेट झटके।

श्रीलंका की इस मैच में शुरुआत अच्छी रही और सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने और निसांका ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। दिमुथ करुणारत्ने 35 गेंद में छह चौकों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। गुलबदीन नईब ने उन्हें मोहम्मद नबी के हाथों कैच कराया।

80 रन के स्कोर पर श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा। पथूम निशांका 40 गेंद में 41 रन बनाकर गुलबदीन नईब की गेंद पर नजीबुल्लाह को कैच दे बैठे। इसके तुरंत बाद 86 रन के स्कोर पर श्रीलंका को तीसरा झटका लगा। गुलबदीन नईब ने एक बार फिर बेहतरीन गेंद डालते हुए सदीरा समरविक्रमा को विकेटकीपर रहमनुल्ला गुरबाज के हाथों कैच कराया। उन्होंने आठ गेंद में तीन रन बनाए। श्रीलंका ने 23 रन पर तीन विकेट गंवा दिए और बैकफुट पर चली गई।

इसके बाद कुसल मेंडिस और चरिथ असालंका के बीच शतकीय साझेदारी हुई। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और अपनी टीम को मुश्किल से बाहर लाए। इस दौरान मेंडिस ने 55 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। वनडे में यह उनका 23वां अर्धशतक था। 188 रन के स्कोर पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा। चरिथ असालंका 43 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। राशिद खान ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा। असालंका ने एक सिक्स और दो चौके लगाए।

221 रन के स्कोर पर श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा। धनंजय डे सिल्वा 19 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कुसल मेंडिस अपने शतक से चूक गए और रन आउट हो गए। शनाका का शॉट गेंदबाज के हाथ में लगकर सीधे स्टंप पर गया और मेंडिस रन आउट हो गए।

इसके बाद श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका भी सस्ते में आउट हो गए। राशिद खान ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। शनाका ने आठ गेंद में पांच रन बनाए। इसके बाद तीक्ष्णा ने 28 और वेलालगे ने 33 रन का योगदान दिया और टीम को 300 के करीब पहुंचाया। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नईब के अलावा राशिद खान ने दो और मुजीब उर रहमान ने एक विकेट लिया।

Story Loader