2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब Asia Cup में हरभजन सिंह को पीटने होटल पहुंचा था पाकिस्तानी क्रिकेटर, मैच में दी थी भद्दी गालियां

साल 2010 के एशिया कप में भारत और पाकिस्तान मुकाबले में बहुत बवाल हुआ था। हरभजन सिंह और पाकिस्तानी क्रिकेटर के बीच काफी कुछ देखने को मिला। यहां तक की पाकिस्तानी क्रिकेटर गुस्से में हरभजन सिंह को मारने होटल रूम पहुंच गया था। पढ़िए पूरी कहानी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 27 Aug 2022, 4:55 PM IST

asia cup ind vs pak shoaib akhtar went harbhajan singh hotel to fight

Asia Cup

एशिया कप 2022 की शुरूआत 27 अगस्त से होगी। 28 अगस्त को भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच पहले हुए कई मुकाबले फैंस को याद रहते हैं। दोनों टीमों के खिलड़ियों के बीच हमेशा गहमागहमी होती रहती है। कुछ ऐसा ही साल 2010 के एशिया कप में हुआ था। हरभजन और शोएब अख्तर के बीच लड़ाई हुई थी और ये लड़ाई मैच के बाद होटल तक जा पहुंची दी। कुछ समय पहले इन दोनों खिलाड़ियों ने इस घटना पर अपना बयान भी दिया था। पाकिस्तान को इस मुकाबले में करारी हार भी मिली थी। हरभजन सिंह ने सिक्स लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। आप अगर आज भी इसका वीडियो देखेंगे तो मजा आ जाएगा।

दोनों के बीच हुई थी बहस

मैच के दौरान हरभजन और अख्तर के बीच काफी बहस हुई थी। अख्तर ने हरभजन को बाउंसर भी डाली थी। इसके बाद अख्तर थोड़ा बहुत कुछ बातें भी बोल रहे थे। हरभजन को इस बात का ही गुस्सा था। टीम इंडिया को अंतिम ओवर में जीत के लिए सात रन चाहिए। थे। हरभजन ने आमिर के ओवर की तीसरी गेंद पर सिक्स लगा दिया।हरभजन इसके बाद अख्तर की तरफ देखकर चिल्ला रहे थे। अख्तर ने भी हरभजन को जाने के लिए कहा था।

यह भी पढ़ें- आयरलैंड के आलराउंडर केविन ओ ब्रायन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान



शोएब अख्तर की प्रतिक्रिया


हरभजन और अख्तर अब बहुत अच्छे दोस्त हैं। कुछ समय पहले अख्तर ने इस घटना पर पहली बार प्रतिक्रिया दी और कहा, मैं मैच के बाद हरभजन सिंह से लड़ने के लिए होटल रूम में पहुंच गया था। हरभजन के बारे में सब जानता था। मुझे लगा कि वो उल्टा कैसे बोल सकता हैं। हालांकि वो मुझे होटल पर नहीं मिले। दूसरे दिन गुस्सा शांत होने के बाद उन्होंने मुझसे माफी मांगी थी।



हरभजन की प्रतिक्रिया

अख्तर के बयान के बाद हरभजन सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा, शोएब ने मुझे धमकी दी थी कि वो मुझे मेरे होटल रूम में आकर पीटेंगे। मैंने भी हां कह दिया था लेकिन मैं अंदर से डरा हुआ था। शोएब बहुत ही भारी-भरकम खिलाड़ी है। उनके सामने टिकना किसी के बस की बात नहीं है। इस वजह से भी मुझे डर लग रहा था। हालांकि इस तरह की चीजें बाद में कुछ नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- 100 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं क्रिकेटर रवींद्र जडेजा