2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयरलैंड के आलराउंडर केविन ओ ब्रायन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान

आयरलैंड के ऑलराउंडर केविन ओ ब्रायन ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। पिछले साल उन्होंने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था। अब वो किसी भी फॉर्मेट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। पढ़िए उनके बारे में खास बातें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 16 Aug 2022, 2:26 PM IST

ireland all rounder kevin o brien retires from International cricket

केविन ओ ब्रायन ने लिया संन्यास

क्रिकेट जगत से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। आयरलैंड के ऑलराउंडर केविन ओ ब्रायन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट कर दिया है। पिछले सा उन्होंने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया। उनका पूरा ध्यान टी-20 और टेस्ट क्रिकेट पर था। अब वो किसी भी फॉर्मेट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। केविन ओ ब्रायन का आयरलैंड क्रिकेट के लिए योगदान कोई नहीं भूल सकता है। वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक मारने का रिकॉर्ड भी केविन ओ ब्रायन के पास है। इस कारनामे के बाद ही वो वर्ल्ड क्रिकेट में चमक गए थे। ओ ब्रायन ने 22 साल की उम्र में 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में डब्यू किया था। केविन ओ ब्रायन के भाई नील ओ ब्रायन ने 2018 में ही संन्यास ले लिया था।


इंग्लैैंड के खिलाफ जड़ा था शतक

आपको बता दें केविन ओ ब्रायन ने बेंगलुरू में 2011 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाया था। उन्होंने 50 गेंदों में शतक पूरा किया था। केविन ओ ब्रायन ने इस मैच में कुल 63 गेंदों में 113 रन बनाए थे। उनके इस शतक की बदौलत ही आयरलैंड ने इंग्लैंड को तीन विकेट से हराया था। ब्रायन का क्रिकेट करियर बहुत लंबा रहा है। उन्होंने वनडे और टी-2- में अपने देश के लिए कई ऐतिहासिक पारियां खेली है।

यह भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जो Asia Cup के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले सकते हैं



करियर रहा शानदार

केविन ओ ब्रायन ने 152 वनडे और 109 टी-20 मैच खेले हैं। ब्रायन अपने करियर में सिर्फ 3 ही टेस्ट मैच खेल पाए। टेस्ट में उन्होंने कुल 258 रन बनाए। वनडे में उनके नाम 3619 रन हैं। 2 शतक भी उन्होंने वनडे क्रिकेट में जड़े हैं। इसके अलावा टी-20 में उन्होंने 1973 रन बनाए हैं। टी-20 में भी वो आयरलैंड के लिए एक शतक लगा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या के फंकी लुक ने मचाया धमाल