
जडेजा का करियर अभी तक शानदार
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बारे में आप सभी लोग जानते होंगे। क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अभी तक जबरदस्त रहा। पिछले कुछ सालों से वो भारतीय टीम के नियमित सदस्य बन गए है। IPL में भी हमेशा उनका ऑलराउंडर प्रदर्शन रहता है। टीम इंडिया के लिए वो कुछ ऐतिहासिक पारियां खेल चुके हैं। मैदान में अपनी फुर्ती के लिए वो जाने जाते हैं। खैर अगर जडेजा के क्रिकेट की बाहर की दुनिया किसी को ज्यादा पता नहीं होगी। आपको यकीन नहीं होगा लेकिन जडेजा बहुत ही रॉयल लाइफ जीते हैं। हालांकि जिस मुकाम तक वो आज पहुंचे हैं उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत की है। सोशल मीडिया पर वो हमेशा तस्वीरें अपलोड करते हैं और उससे पता चल जाता है कि किस तरह की लाइफ वो जीते हैं।
जडेजा का शाही अंदाज
रवींद्र जडेजा इस समय 33 साल के हैं। उनकी पत्नी का नाम पत्नी रीवा सोलंकी हैं। कुछ साल पहले ही दोनों की शादी हुई है। जडेजा का जन्म जामनगर में हुआ था। मौजूदा रिपोर्ट्स की मानें तो जडेजा की कुल संपत्ति लगभग 100 करोड़ रुपए है। जडेजा की आय का स्त्रोत सिर्फ क्रिकेट है। एडवर्टाइजमेंट ज्यादा जडेजा नहीं करते हैं। इसके अलावा IPL से उन्हें अच्छा पैसा मिलता है। इस साल चेन्नई ने उन्हें 16 करोड़ में खरीदा था।
जडेजा का बचपन कुछ खास नहीं रहा। जडेजा के पिता सिक्योरिटी गार्ड थे। साल 2005 में जडेजा की मां का निधन हो गया था। कहा जाता है कि जडेजा की बहन ने उसके बाद उन्हें संभाला। जडेजा कई बार कह चुके हैं कि वो अपनी बहन की वजह से इतनी सफलता हासिल कर पाए है।
यह भी पढ़ें- आयरलैंड के आलराउंडर केविन ओ ब्रायन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान
जडेजा का करियर बहुत ही शानदार
अगर आप रवींद्र जडेजा के इंस्टाग्राम या ट्विटर पर जाएंगे तो आपको उनके घर की तस्वीरें नजर आएंगी। जडेजा का घर देखकर आपके होश उड़ सकते हैं। जामनगर में जडेजा एक शानदार महल में रहते हैं। ये करीब चार मंजिला हैं। जडेजा के पास एक फार्म हाउस भी है। इसका नाम मिस्टर जड्डू फार्म हाउस है। जडेजा को कार का भी बहुत शौक है। उनके पास कई महंगी गाड़ियां जामनगर में मौजूद है।
जडेजा इस समय टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में नजर आते हैं। साल दर साल उनका प्रदर्शन शानदार होते जा रहा हैं। टीम इंडिया के लिए वो अभी तक 171 वनडे, 60 टेस्ट और 62 टी-20 मैच खेल चुके हैं। जडेजा ने तीनों फॉर्मेट में शानदार रन बनाए हैं और विकेट भी लिए हैं।
यह भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जो Asia Cup के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले सकते हैं
Updated on:
2 Sep 2022, 7:58 PM IST
Published on:
16 Aug 2022, 5:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.