
मुंबई : बॉलीवुड और भारतीय क्रिकेट का रिश्ता काफी पुराना है। यह रिश्ता सबसे पहले अधिक चर्चा में तब आया था, जब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी ने सबसे पहले शर्मिला टैगोर से शादी की थी। वर्तमान समय में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी भी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हैं तो जहीर खान, युवराज सिंह, हरभजन सिंह आदि कई ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी की है। वर्तमान में हार्दिक पांड्या की शादी के चर्चे बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्टैनकोविच के साथ जोरों पर है। इसी लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ता नजर आ रहा है। काफी दिनों से यह चर्चा है कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) रिलेशनशिप में हैं। अब खबर आ रही है कि वे दोनों जल्द शादी कर सकते हैं और अथिया के परिवार को भी इस रिश्ते से कोई ऐतराज नही है। हालांकि इन दोनों ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।
सुनील शेट्टी को भी नहीं है ऐतराज
बताया जा रहा है कि इस रिश्ते पर अथिया के पिता सुनील शेट्टी को भी कोई ऐतराज नहीं है। जब राहुल ने इंस्टाग्राम पर अथिया के साथ अपनी तस्वीर शेयर की तो इस पर सुनील शेट्टी ने भ कमेंट किया। राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अथिया के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा, हैलो... देवी प्रसाद। इस फोटो में वह और अथिया एक टेलीफोन बूथ में नजर आ रहे हैं। बता दें कि राहुल ने जो डॉयलॉग लिखा है, वह अथिया के पापा सुनील शेट्टी की सुपरहिट फिल्म 'हेराफेरी' का है। इस पर कमेंट करते हुए सुनील शेट्टी और अथिया के भाई अहान शेट्टी ने स्माइलीज बनाए हैं। देखते ही देखते यह तस्वीर वायरल हो गए हैं। इन स्माइलीज को देखकर ही यह उम्मीद जताई जा रही है कि अथिया के पापा समेत पूरे परिवार को राहुल पसंद हैं और वे दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।
इन्होंने भी किया कमेंट
इस तस्वीर पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया है। बता दें कि अथिया शेट्टी सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म आदित्य पंचोली के बेटे आदित्य पंचोली ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद अथिया 'मुबारकां', 'मोतीचूर चकनाचूर' आदि कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Updated on:
31 Dec 2019 02:57 pm
Published on:
31 Dec 2019 02:56 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
