30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 WC 2021: ऑस्ट्रेलिया का सामना आज डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज से, ब्रावो खेलेंगे आज आखिरी मैच

T20 वर्ल्ड कप में आज डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। वेस्टइंडीज का प्रदर्शन अब तक इस विश्वकप में बेहद निराशाजनक रहा है। आज के मैच में वेस्टइंडीज अपने साख को बचाने उतरेगी। दिग्गज खिलाड़ी डीजे ब्रावो आज अपना लास्ट T20 इंटरनेशनल खेलेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 6 Nov 2021, 12:43 PM IST

aus_vs_wi.jpg

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 12 का यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे अबुधाबी में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक इस विश्व कप में 4 में से तीन मैच जीते हैं। वहीं वेस्टइंडीज को 4 में से मात्र एक में ही जीत मिल पाई है। पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को बुरी तरह शिकस्त दी थी। आज वेस्टइंडीज पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित करने का उनके पास सुनहरा मौका है। वेस्टइंडीज की टीम पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म चल रही है। ऐसी स्थिति में अगर ऑस्ट्रेलिया कोई मामूली गलती ना करें तो निश्चित ही जीतने में कामयाब हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट +1.031 है। ऑस्ट्रेलिया अभी अंक तालिका में सिर्फ इंग्लैंड से ही नीचे है और दूसरे स्थान पर काबिज है।

ब्रावो आज खेलेंगे अपना आखिरी मैच

वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर डीजे ब्रावो आज अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगे| पिछले मैच में श्रीलंका से मिली हार के बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास का घोषणा कर दिया था| उन्होंने अब तक वेस्टइंडीज के लिए 90 मैच खेले हैं, जिसमें 1245 रन बनाए हैं साथ में 78 विकेट भी लिए हैं। वेस्टइंडीज की टीम जीत के साथ आज अपने इस चैंपियन खिलाड़ी को विदाई देना चाहेगी।