16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India A Squad Update: भारत A की टीम में अशोक शर्मा की एंट्री, IPL 2026 में की थी 150 किमी की स्पीड से गेंदबाजी

India A Squad for Tri Nation A Series 2026: बीसीसीआई ने चोटिल युद्धवीर सिंह चारक की जगह राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को ट्राई नेशन ए सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया है। 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले अशोक अब दांबुला में भारतीय टीम से जुड़ेंगे।

2 min read
Google source verification
team india a squad

भारतीय ए क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

Tri Nation A Series 2026, India A Full Squad: बीसीसीआई ने इंडिया A के महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले स्क्वाड में एक बदलाव किया है। राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका रवाना किया गया है। वह युद्धवीर सिंह चारक की जगह लेंगे, जो चोट की वजह से अब ट्राई सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार सुबह अशोक कोलंबो के लिए रवाना होंगे, जहां दांबुला में वह टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

भारत ए की हालत खराब

आपको बता दें कि ट्राई नेशन ए सीरीज में श्रीलंका, भारत और अफगानिस्तान की ए टीमें खेल रही हैं। अब तक चार मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से तीन भारतीय टीम ने खेले हैं। इनमें भारत को दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। भारत ने जीत के साथ आगाज किया था, जहां उन्होंने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया था। इसके बाद अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार के बाद टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब धुंधली दिख रही हैं।

हालांकि अभी भी भारतीय टीम के पास फाइनल में पहुंचने का मौका है। टीम इंडिया को अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में अफगानिस्तान ए को बड़े अंतर से हराना होगा। साथ ही यह उम्मीद भी करनी होगी कि अफगानिस्तान ए, श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला हार जाए। ऐसे में श्रीलंका और भारत की ए टीमें फाइनल में पहुंच सकती हैं।

IPL 2026 में की थी शानदार गेंदबाजी

अशोक शर्मा की सबसे खास बात यह है कि वह 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। वहीं वह बिना एक्शन में बदलाव किए स्लोवर गेंद फेंकने की काबिलियत रखते हैं। अशोक अपनी रफ्तार की वजह से पहली बार चर्चा में आए थे, जब उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उन्होंने राजस्थान के लिए 22 विकेट चटकाए थे, जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा थे।

आपको बता दें कि अशोक, गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल डेब्यू से पहले कोलकाता की टीम के साथ भी कॉन्ट्रैक्ट में रह चुके हैं, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स के नेट बॉलर के तौर पर भी टीम के साथ जुड़े थे, लेकिन संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम ने उन्हें कभी प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया।

इंडिया A की पूरी टीम

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर, अशुल कंबोज, अशोक शर्मा, कुमार कुशाग्र और प्रियांश आर्या।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग