मार्करम और डी कॉक ने की छठे विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी
अब्राहम डिविलयर्स रन आउट हुए और फाफ डु प्लेसिस (4) को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा। सलामी बल्लेबाज मार्करम अब भी एक छोर पर टीम की पारी संभाले खड़े थे। थियुनिस डे ब्रूने (36) के साथ 87 रनों की साझेदारी कर टीम को 136 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर हेजलवुड की गेंद पर ब्रूने, टिम पेन के हाथों लपके गए। इसके बाद आए क्विंटन ने मार्करम के साथ टीम की बिखरती पारी को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 147 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी की। इस साझेदारी को तोड़ने की कोशिश में लगे ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों ने काफी परेशानी झेली, लेकिन आखिर में उन्हें सफलता हाथ लगी। 283 के स्कोर पर मिशेल मार्श ने मार्करम को टिम पेन के हाथों कैच आउट करवाया।