हार्दिक को लेकर कोच शास्त्री का बयान-
आस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची भारतीय टीम के मुख्य कोच शास्त्री ने दौरे के अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमें एक खिलाड़ी की कमी खलेगी और वह हार्दिक हैं, जो चोटिल हैं। वह गेंदबाज और बल्लेबाज के रूप में टीम को संतुलन देते हैं, जिसके कारण हम अतिरिक्त गेंदबाज को खिला सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द फिट हो जाएंगे। अगर तेज गेंदबाजों ने अच्छा किया तो हमें उनकी कमी नहीं महसूस होगी।"