2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल स्टार्क टीम से बाहर

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कमिंस ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। सेमीफाइनल से पहले उन्होंने मैक्सवेल और स्टार्क को आराम दिया है। उनकी जगह स्टीव स्मिथ और शॉन एबॉट की वापसी हुई है। वहीं, बांग्लादेश की कप्तानी नजमुल हुसैन शांतो कर रहे हैं। शाकिब फ्रैक्चर की वजह से नहीं खेल रहे।

less than 1 minute read
Google source verification
aus.png

Australia vs Bangladesh, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के लीग मैचों का 43वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के निर्णय से अंक तालिका में कोई अंतर नहीं आने वाला। ऐसे में यह मुक़ाबला महज एक औपचारिकता है।

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किया है। पिछले मैच में दोहरा शतक लगाने वाले ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को इस मैच में आराम दिया गया है। उनके अलावा तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क भी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। इन दोनों की जगह शॉन एबॉट और स्टीव स्मिथ की टीम में वापसी हुई है। वहीं बांग्लादेश को मजबूरन अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव करना पड़ा है। टीम के नियमित कप्तान शकीब अल हसन चोटिल होने की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह नसुम अहमद को मौका मिला है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 -
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन, लिटन दास, महमुदुल्लाह, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, मेहदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शॉन एबॉट, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।

Story Loader