
Axar Patel Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। अक्षर ने पेशे से डायटिशियन और न्यूट्रिशियनिस्ट मेहा पटेल से शादी की है। इस शादी का आयोजन गुजरात के वडोदरा में किया गया। वे इस महीने शादी करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले भारतीय टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 23 जवारी को बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से शादी की थी।
अक्षर की बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दूल्हा बने अक्षर पटले कार में बारात लेकर निकले उनके साथ पारिवारिक सदस्य साथ बैठे दिखें। अक्षर और मेहा की मेंहदी और हल्दी की रश्मों की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। 28 साल के अक्षर पटेल और मेहा एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। पिछले साल मेहा और अक्षर की सगाई हुई थी।
मेहा पटेल पेशे से डायटिशियन और न्यूट्रिशियनिस्ट हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मेहा की रील्स सोशल मीडिया में बहुत वायरल होती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 27 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बता दें अक्षर पटेल की शादी में भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ शामिल हुए हैं।
अक्षर की बारात के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वे बारात में अपने करीबियों के संग डांस भी करते हुए दिखाई दिए। वहीं बारात पहुंचने के बाद मेहा भी डांस करती नजर आईं। कैफ ने बारात से ठीक पहले अक्षर और मेहा के साथ की फोटो ट्वीट की है। इसमें अक्षर और मेहा ब्लू ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इन दोनों की फोटो पर फैंस कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कैफ ने फोटो ट्वीट करने के साथ-साथ शुभकामनाएं भी दीं।
Published on:
27 Jan 2023 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
