16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाबर आजम ने T20 में सबसे तेज बनाए 100 अर्धशतक, विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर

Players who Scored 100 Half Century: PSL 2026 के 23वें मुकाबले में बाबर आजम ने 71 रन की शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई और साथ ही विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर टी20 में सबसे तेज 100 अर्धशतक पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए।

2 min read
Google source verification
Babar Azam

बाबर आजम, क्रिकेटर, पाकिस्तान (Photo Credit - IANS)

Most T20 Half Century: पाकिस्तान सुपर लीग के 23वें मुकाबले में बाबर आजम ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और साथ ही विराट कोहली (Virat Kohli) को भी पीछे छोड़ दिया। बाबर आजम (Babar Azam) ने पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 51 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके शामिल थे। इस पारी की बदौलत पेशावर जाल्मी ने 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) में पेशावर जाल्मी की यह 6वीं जीत है और वह प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे है।

सबसे तेज 100 अर्धशतक

इस मुकाबले में बाबर आजम ने अपनी टीम को जीत दिलाने के साथ ही विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वह टी20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा उन्होंने ये कारनामा सबसे कम मैचों में कर डाला। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 401 पारियों में यह कारनामा किया था, लेकिन बाबर आजम ने 354 टी20 पारियों में ही 100 अर्धशतक पूरे कर लिए।

इससे पहले टी20 क्रिकेट में सिर्फ तीन बल्लेबाजों ने ही 100 या उससे ज्यादा अर्धशतक लगाए थे। डेविड वॉर्नर 116 अर्धशतक जड़ चुके हैं, जिन्होंने 436 पारियां खेली हैं। वहीं, विराट कोहली ने 107 और जोस बटलर ने 100 अर्धशतक लगाए हैं। बाबर आजम इस लिस्ट में शामिल होने वाले चौथे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 354 पारियों में ही 100 अर्धशतक पूरे कर लिए।

PSL 2026 में बना चुके हैं 300 रन

बाबर आजम का बल्ला काफी लंबे समय बाद फॉर्म में रन उगल रहा है। उन्होंने अब तक पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में 6 मुकाबले खेले हैं और 75.25 की औसत व 132 के स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 33 चौके और 5 छक्के लगाए हैं। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं। रनों के मामले में बाबर आजम दूसरे स्थान पर हैं। सबसे ज्यादा रन कुसल मेंडिस ने बनाए हैं, जिन्होंने 330 रन बनाए हैं। वहीं, साहिबजादा फरहान 249 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

बाबर आजम के नाम अब तक टी20 क्रिकेट में 12,206 रन हैं, जिसमें 11 शतक शामिल हैं। सबसे ज्यादा टी20 अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में डेविड वॉर्नर सबसे ऊपर हैं, जिनके नाम 116 अर्धशतक हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 107 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि जोस बटलर 100 अर्धशतक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा, रोहित शर्मा 83 अर्धशतक लगा चुके हैं, जबकि एलेक्स हेल्स के नाम 92 अर्धशतक हैं। वहीं, क्रिस गेल ने 88 अर्धशतक लगाए हैं।