6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेब्यू करते ही वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास, मैदान पर उतरते ही टूटेगा सचिन तेंदुलकर-शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर अभी तक भारतीय पुरुष टीम के सबसे युवा डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 16 साल और 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। लेकिन अब मात्र 15 साल की उम्र में वैभव इन सभी को पीछे छोड़ने वाले हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 06, 2026

Vaibhav Suryavanshi

राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Sooryavanshi surpasses Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम की हो रही है, वह है 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी। इस बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने अब सीनियर भारतीय टीम के बेहद करीब पहुंचकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ 2026 एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है। अगर वैभव इस सीरीज में डेब्यू करते हैं, तो वे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास रच देंगे।

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे सूर्यवंशी

सचिन तेंदुलकर अभी तक भारतीय पुरुष टीम के सबसे युवा डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 16 साल और 205 दिन की उम्र में 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद पियूष चावला (17 साल 75 दिन), लक्ष्मण शिवरामकृष्णन (17 साल 118 दिन) और पार्थिव पटेल (17 साल 152 दिन) का नंबर आता है।

शेफाली वर्मा का भी टूटेगा रिकॉर्ड

लेकिन अब मात्र 15 साल की उम्र में वैभव इन सभी को पीछे छोड़ने वाला हैं। यदि उनका डेब्यू हो गया तो सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड टूट जाएगा। महिला क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड शेफाली वर्मा के नाम है, जिन्होंने 15 साल 239 दिन की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

राजस्थान रॉयल्स के इस होनहार बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पिछले एक साल में शानदार सफर तय किया है। उन्होंने भारत को अंडर-19 विश्व कप 2026 जिताया, जहां वे टूर्नामेंट के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने और फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए।

आईपीएल में वैभव के बल्ले ने उगली आग

फिर आईपीएल 2026 में डेब्यू करते ही वैभव ने आग उगल दी। उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की शानदार औसत और 237.30 के आकर्षक स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच अर्धशतक और एक शतक भी जड़ा। अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा एक आईपीएल सीजन में बनाए गए सबसे ज्यादा रनों का यह नया रिकॉर्ड है।