8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्ल्ड कप 2019 के बाद से बाबर आजम का रहा है जलवा, उनके सामने दूर -दूर तक नहीं टिकते विराट कोहली

वर्ल्ड कप 2019 के बाद से अब तक बाबर आजम ने शाई होप के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम आता है। बाबर ने विराट से 10 मुक़ाबले कम खेले हैं और 264 रन ज्यादा बनाए हैं।

2 min read
Google source verification
virat_kohli_babar_azam.png

Virat Kohli vs Babar Azam: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में किया जाएगा। क्रिकेट का महाकुम्भ कहे जाने वाले इस टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सभी टीमें इस टूर्नामेंट की तैयारियों में जुड़ गई हैं। भारतीय टीम पिछले 10 साल से कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। ऐसे में फैंस को इस बार उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।

वर्ल्ड कप 2019 के बाद से टीम के प्रदर्शन पर नज़र डाली जाये तो भारत ने सबसे ज्यादा वनडे मुक़ाबले जीते हैं। लेकिन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नज़र डाली जाए तो थोड़ी निराशा होती है। वर्ल्ड कप 2019 के बाद वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में भारत का एक भी बल्लेबाज टॉप 3 में शामिल नहीं है। इस लिस्ट में टॉप पर वेस्टइंडीज के शाई होप का नाम आता है। होप ने अबतक खेले गए 49 मैचों में 2230 रन ठोके हैं। इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम आता है।

वर्ल्ड कप 2019 के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज















































नामदेशमैचरनशतक
शाई होपवेस्टइंडीज4922309
बाबर आजमपाकिस्तान2818768
वृत्ति अरविंदयूएई5316342
असद वालापीएनजी4716201
विराट कोहलीभारत3816125


लेकिन अगर सिर्फ टॉप-7 वनडे रैंकिंग वाली टीमें की बात करें तो विराट दूसरे नंबर पर हैं। वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर हैं। पिछले वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से अब तक बाबर आजम ने शाई होप के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

आजम ने अब तक कुल 28 मुकाबले खेले, जिसमें 72 के शानदार औसत से 1876 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक जमाए हैं। जबकि विराट कोहली ने 38 वनडे मुकाबलों में 46 के औसत से 1612 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 शतक जमाए। बाबर ने विराट से 10 मुक़ाबले कम खेले हैं और 264 रन ज्यादा बनाए हैं।

वर्ल्ड कप 2019 के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 वनडे रैंकिंग वाली टीमें के बल्लेबाज -















































नाम देश मैच रन शतक
बाबर आज़म पाकिस्तान 2818768
विराट कोहली भारत 3818765
तमीम इकबाल बांग्लादेश3914293
श्रेयस अय्यरभारत 3614212
लिटन दासबांग्लादेश3613534