
मुस्ताफिजुर रहमान (फोटो- IANS)
Mustafizur Rahman vs New Zealand: बांग्लादेश ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 55 रन से हराकर 3 मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में मुस्तफिजुर रहमान ने घातक गेंदबाजी की और अकेले न्यूजीलैंड के आधे बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। रहमान को लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा विवाद हुआ, जिसकी वजह से बांग्लादेश को टूर्नामेंट से ही बाहर होना पड़ा था।
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड बीच चट्टोग्राम में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में मुस्तफिजुर रहमान ने अकेले न्यूजीलैंड की आधी टीम को आउट कर दिया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए। इस दौरान नजमुल हुसैन शांतो ने शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि लिटन दास ने भी अहम योगदान दिया। 266 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 61 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और 210 रन पर पूरी टीम ढेर हो गई।
मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 2 मेडन ओवर के साथ 43 रन देकर 5 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने हेनरी निकल्स, निक केली, नाथन स्मिथ, जेडन लेनॉक्स और विलियम ओ'रूर्की को आउट किया। आपको बता दें कि आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। इसके बाद बांग्लादेश ने भारत में आयोजित होने वाले अपने टी20 मुकाबलों को पाकिस्तान या श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी, लेकिन ICC ने ऐसा नहीं किया। बाद में आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया, जिसके चलते टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
इस मुकाबले को बांग्लादेश ने 55 रन से जीत लिया और तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। पहला मुकाबला न्यूजीलैंड ने जीता था, जबकि अगले दोनों मैच बांग्लादेश के नाम रहे। इस वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले रहे हैं। ऐसे में कीवी टीम में ज्यादातर वो खिलाड़ी शामिल किए गए थे, जो अक्सर बेंच पर बैठते हैं।
Updated on:
23 Apr 2026 07:11 pm
Published on:
23 Apr 2026 07:05 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
